एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'मणिपुर और केंद्र सरकार लापरवाह, शांति की डबल कोशिश करनी चाहिए', बोले सीताराम येचुरी

Manipur Update: सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि मणिपुर संकट के समाधान के लिए संघर्षरत कुकी और मेइती समुदाय से वार्ता करने से पहले सरकार को इन समुदायों का निरस्त्रीकरण सुनिश्चित करना चाहिए.

Manipur Violence Latest News: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि मणिपुर संकट के समाधान के लिए संघर्षरत कुकी और मेइती समुदाय से वार्ता करने से पहले सरकार को इन समुदायों का निरस्त्रीकरण सुनिश्चित करना चाहिए. संवाददाताओं से बातचीत में येचुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘डबल इंजन’ की सरकार को तीन महीने से जारी संघर्ष का समाधान करने की डबल कोशिश करनी चाहिए. 

माकपा नेता ने कहा, ‘‘किसी तरह का संवाद या चर्चा होनी चाहिए और यह सरकारों (केंद्र और राज्य की) की प्राथमिकी जिम्मेदारी है. अगर यह डबल इंजन की सरकार है तो कृपया सभी को वार्ता की मेजपर एक साथ लाने में डबल कोशिश करें. हमने पूर्व में ऐसा किया है. यह भारत के सामने गत 75 साल में आई सभी समस्याओं के समाधान का एकमात्र तरीका है.’’ येचुरी ने कहा, ‘‘निरस्त्रीकरण वार्ता के लिए पूर्व शर्त होनी चाहिए. बातचीत की शुरुआत संघर्ष विराम से होनी चाहिए और इसके बाद मुद्दे पर प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए.’’ उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य में संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की भी मांग की.  

मणिपुर में तीन मई से जारी हिंसा

मणिपुर में तीन मई से जारी हिंसा को रेखांकित करते हुए येचुरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार या तो अक्षम है या फिर लापरवाह. उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संसद की सभी पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर भेजने की मांग केंद्र से कर रहे हैं.’’ येचुरी ने कहा कि हम सरकार से राज्य की विपक्षी पार्टियों से भी बैठक की मांग कर रहे हैं.  उन्होंने आरोप लगाया कि जिन शिविरों में हिंसा प्रभावितों को रखा गया है वहां पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है. 

माकपा नेता ने कहा, ‘‘हम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके से हस्तक्षेप की अपील करते हैं.’’ येचुरी अपनी पार्टी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर आए. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात करने के अलावा चुराचांदपुर और मोइरांग जिलों के राहत शिविरों का भी दौरा किया. मणिपुर में मई में भड़की जातीय हिंसा में अब तक करीब 160 लोग मारे जा चुके हैं. 

ये भी पढ़े :Manipur Violence: कुकी गांव के पास तैनात की जाएंगी बीएसएफ की टुकड़ियां, दो दिन पहले हुआ था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget