एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- भारत यात्रा का मैं कर रहा हूं इंतजार

इस यात्रा के दौरान इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर सौदे पर दस्तखत की उम्मीद है. यात्रा पड़ाव के अगले चरण में 25 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रम्प नई दिल्ली पहुंचेंगे.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने होने वाले अपने भारत दौरे को लेकर खासे उत्साहित हैं. खासतौर पर इस बात को लेकर कि उनके स्वागत के लिए अहमदाबाद में लाखों लोग जुटेंगे. यह बात खुद ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाऊस में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वीकार की.

साथ ही ट्रम्प ने इस बात के भी संकेत दिए कि 24-25 फरवरी को होने वाली भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता भी हो सकता है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि इस बात के प्रयास चल रहे हैं कि अगर हमें अच्छी डील मिलती है तो हम समझौता कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण है कि भारत और अमेरिका के बीच बीते करीब डेढ़ साल से कारोबारी मामलों को सुलझाने और नया व्यापार समझौता करने के लिए कवायद चल रही है. हालांकि, डेटा लोकलाइजेशन, कृषि उत्पाद समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर पेंच सुलझना बाकी है. हालांकि चीन के साथ नया व्यापार समझौता करने के बाद जाहिर तौर पर राष्ट्रपति ट्रम्प की कोशिश इस साल के अंत में होने वाले अपने चुनाव से पहले भारत के साथ भी नई ट्रेड डील हासिल करने की है.
इस बीच अमेरिका में अपने चुनाव अभियान को तेज करने में जुटे ट्रम्प इस बात से काफी उत्साहित हैं कि भारत में लाखों लोग उन्हें देखने-सुनने आएंगे. पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से रुबरु ट्रम्प ने कहा कि भारत यात्रा का मुझे बहुत इंतजार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत का हवाला देते हुए ट्रम्प ने कहा कि वो एक जेंटलमैन हैं. मुझे बताया गया वहां लाखों लोग आएंगे. राष्ट्रपति ट्रम्प ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीते रात उनकी सभा में करीब 40-50 हजार लोग शरीक हुए थे जो किसी की भी तुलना में ज्यादा हैं. मगर अब मुझे इससे संतोष नहीं होता क्योंकि मुझे लगता है भारत में 50 लाख लोग एयरपोर्ट से नए स्टेडियम के बीच होंगे. ये स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.
अहमदाबाद से यात्रा की शुरुआत करेंगे ट्रम्प
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के स्वागत के लिए अहमदाबाद के करीब मोटेरा में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस पहले आयोजन को 'केम छो ट्रम्प' का नाम दिया गया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस आयोजन में करीब सवा लाख लोग शरीक होंगे और राष्ट्रपति ट्रम्प को भरतीय विविधता और संस्कृति की झांकी पेश की जाएगी.
इस आयोजन को अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए हुए हाऊडी मोदी कार्यक्रम से भी बड़ा बनाने की तैयारी है. जिसका आयोजन भारतीय अमेरिकी समुदाय ने किया था. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प अपने दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से करेंगे.
एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी जहां पीएम मोदी करेंगे वहीं प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ साबरमती गांधी आश्रम भी जाएंगे. आश्रम में राष्ट्रपति ट्रम्प अगर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरह चरखा चलते नजर आए तो अचरज नहीं होगा. राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भी समझौतों पर दस्तखत होने हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget