एक्सप्लोरर

कल से सस्ती होगी LPG, प्रति सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कमी

1 अप्रैल से घरेलू रसोई गैस की कीमत को लेकर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है. अब प्रति सिलेंडर 819 रुपये की जगह 809 रुपये देने होंगे.

नई दिल्ली: ईंधन के मोर्चे पर आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी ख़बर आ रही है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जहां क्रमश: 0.61 पैसे और 0.60 पैसे (दिल्ली में) की कमी दर्ज की गई है, वहीं एलपीजी सिलेंडर की रिटेल सेलिंग प्राइस में लगभग 10 रुपये प्रति सिलेंडर की 1 अप्रैल से लागू होगी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट से कोरोना संकट के बाद आर्थिक गतिविधियों में आ रही तेजी के बीच परिवहन क्षेत्र को भी राहत मिलने की उम्मीद है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नवंबर 2020 के बाद से लगातार अपट्रेंड पर हैं. चूंकि भारत काफी हद तक कच्चे तेल पर निर्भर है और कीमतें बाजार से जुड़ी हुई हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के परिणामस्वरूप पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू कीमत में वृद्धि हुई थी.

हालांकि, यूरोप और एशिया में बढ़ते कोरोना मामलों और वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर चिंता के बारे में बढ़ती चिंताओं के कारण, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में मार्च 2021 के दूसरे पखवाड़े में नरमी आई है. इसी वजह से तेल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में डीजल और पेट्रोल के खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) में कमी की है. यह कटौती पूरे भारत में वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए राहत के रूप में आई है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी

इसके अलावा घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये प्रति सिलेंडर से घटाकर 809 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है. यही कमी अन्य बाजारों में भी की गई है.

देशभर में 14 करोड़ घरेलू एलपीजी सिलेंडर हर माह खपत में आते हैं. यानी एक बड़े वर्ग को ईंधन की कीमतों में की गई इस कटौती का फायदा मिलेगा. दरअसल, देश में हर व्यक्ति को स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता हो, इसके लिए मौजूदा सरकार ने उज्जवला जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित की. इसकी वजह से 2014 में जहां देश भर में एलपीजी का दायरा 55 फीसदी था, वहीं अब 99 प्रतिशत है.

पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र याद दिला दी- रवि किशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget