एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र की याद दिला दी- रवि किशन

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि बंगाल में बम फेंके जा रहे हैं. घरों से बम बरामद हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जहां टीएमसी के झंडे लगे हैं वहां भी लोग बीजेपी को वोट देने की बात कह रहे हैं.

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने स्टार पावर का जमकर इस्तेमाल शुरू कर दिया है. गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी फ़िल्म स्टार रवि किशन ने कहा कि इस चुनाव में मोदी की लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि चाय की गर्मी के साथ मोदी के नाम की गर्मी चल रही है. गुंडागर्दी से बंगाल को परिवर्तन चाहिए. बाहरी लोगों की तरफ से हिंसा वाले ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि बंगाल को बंगाल बनाने में यूपी और बिहार के लोगों का भी बराबर का योगदान है.

रवि किशन ने कहा कि कल नन्दीग्राम में रेप की घटना हुई जहां ममता बनर्जी प्रत्याशी हैं. बंगाल में आज भी बम फेंके जा रहे हैं, घरों में बम बरामद हो रहे हैं. दीदी को लगता है कि बंगाल भारत का हिस्सा ही नहीं है. रवि किशन का दावा है कि जहां टीएमसी के झंडे लगे हैं वहां भी लोग कह रहे हैं कि वोट बीजेपी को देंगे. वे दावा करते हैं कि उनकी 4 में से 2 सभाओं को राजनीतिक कारणों से रद्द कर दी गई और उनको वाई प्लस सुरक्षा होने के बावजूद सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी मिला है. दुबला पतला सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा नहीं कर रहा बल्कि वो सुरक्षाकर्मी की रक्षा कर रहे हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा कि बंगाल में लोग अभी भी कीड़े वाला पानी पी रहे हैं. बंगाल में केंद्र की योजनाओं का फ़ायदा लोगों को नहीं मिल रहा है. केंद्र से न जुड़ने की वजह से समरसता नहीं बन पा रहा है. बंगाल कभी सोनार बांगला था, उसको फिर से सोनार बांगला बनाना है.

गोत्र के विवाद पर रवि किशन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी को गोत्र याद दिला दी, मंत्र पढ़वा दिया और मंदिर भेज दिया. रवि किशन ने अपना गोत्र गर्ग बताया और कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल चुनाव में हो रहा है, उससे पता चलता है कि चुनाव का स्तर नीचे गिरा दिया गया है.

जय श्री राम के नारे पर उन्होंने कहा कि लोग जिससे चिढ़ते हैं लोग उसको लेकर चिढाएंगे. ममता दीदी अब मंत्र बोलने लगी हैं तो अब उन्हें जय श्री राम भी बोलना चाहिए. राम के नारे पर दीदी बिलबिला उठती हैं. इशरत जहां केस पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के हर फ़ैसले का सम्मान होना चाहिए. अंत में उन्होंने लोगों से पूछा कि वो क्या सुनना चाहते हैं और लोगों की मांग पर उन्होंने 'जइसन सोचले रहलें वइसन मोदी जी एक बाड़े' और 'दिल दिया है जान भी देंगे' गाना सुनाया.

अपना गोत्र बताने से ममता बनर्जी को फायदा होगा या नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget