एक्सप्लोरर

25 मई से देश में शुरू होगी घरेलू विमान सेवा, आज नागरिक उड्डयन मंत्री देंगे पूरी जानकारी

25 मई से देश में घरेलू विमान सेवा शुरू हो जाएगी.इसको लेकर आज नागरिक उड्डयन मंत्री पूरी जानकारी देंगे.

ई दिल्ली:   कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 25 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान किया था. इसके साथ देश में हर तरह की यातायात बंद हो गई थी. चाहे प्लेन हो, ट्रेन हो या सड़क यातायात, सबकुछ बंद था. लेकिन अब लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने यायातात में छूट देने का एलान किया है. इसी कड़ी में नागरिक उड्डान मंत्रालय की तरफ से भी एक बड़ा एलान हुआ.

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि घरेलू यात्री उड़ानों को 25 मई से क्रमिक तरीके से बहाल किया जाएगा. हालांकि  पुरी ने यह नहीं बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें कब बहाल होंगी. कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच देश में 25 मार्च से सभी व्यावसायिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं.

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘घरेलू उड़ाने 25 मई से क्रमिक तरीके से फिर शुरू की जाएंगी. सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से उड़ान भरने के लिए तैयार रहने को सूचित किया जा रहा है.’’ पुरी ने मंगलवार को कहा था कि यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने पर केंद्र सरकार अकेले फैसला नहीं कर सकती. राज्य सरकारों को भी इस पर सहयोग करना होगा.

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि शुरू में 30 प्रतिशत घरेलू उड़ानों को इजाजत दी जाएगी. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी.’’

अधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकार सभी हवाई किरायों की सीमा तय कर सकती है ताकि एयरलाइन्स अनाप-शनाप किराया ना वसूल सकें. अधिकारी ने कहा, ‘‘हवाई किरायों पर निम्नतम मूल्य और अधिकतम मूल्य सीमा के संबंध में फिलहाल विचार चल रहा है. जल्द फैसला किया जाएगा.’’

कोरोना महामारी की वजह से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारत समेत अनेक देशों ने व्यावसायिक उड़ानों को पूरी तरह निलंबित करने का फैसला किया था. हालांकि, मालवाहक विमान, चिकित्सा आपात उड़ानें और डीजीसीए की ओर से मंजूर अन्य विशेष उड़ानों को इस अवधि में अनुमति दी गयी.

ये भी पढ़ें-

1 जून से रोजाना चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

विशेष: क्या कोरोना की वजह से मुंबई भारत का 'न्यूयॉर्क' बनने की राह पर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget