एक्सप्लोरर

Kidney Stones: मरीज की किडनी से निकाले 206 स्टोन, 6 महीनों से हो रहा था दर्द

Hyderabad: हैदराबाद में अवेयर ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल (Aware Gleneagles Global Hospital) के डॉक्टरों ने कीहोल सर्जरी के जरिए एक मरीज के शरीर से 206 किडनी स्टोन निकाले.

Hyderabad: हैदराबाद के अवेयर ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल (Aware Gleneagles Global Hospital) में भर्ती एक मरीज की किडनी से 206 पथरियां (स्टोन) निकाली गईं. मरीज को छह महीने से अधिक समय तक बाईं कमर में तेज दर्द होता रहा, जो गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण और बढ़ गया. जिसके बाद नलगोंडा के रहने वाले वीरमल्ला रामलक्ष्मैया ने 22 अप्रैल को अवेयर ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल से संपर्क किया. डॉक्टरों ने कीहोल सर्जरी के जरिए किडनी से पत्थरों को हटाया. वीरमल्ला रामलक्ष्मैया एक स्थानीय डॉक्टर से दवाई ले रहे थे जिससे उन्हें कुछ समय के लिए दर्द से राहत मिल जाती थी.

हालांकि, दर्द उनकी दिनचर्या को प्रभावित करता रहा और वह अपने दैनिक कामों को भी ठीक से नहीं कर पा रहे थे. हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूला नवीन कुमार ने कहा, "शुरुआती जांच और अल्ट्रासाउंड स्कैन में कई बाएं गुर्दे के कैलीकुली (बाईं ओर गुर्दे की पथरी) की मौजूदगी का पता चला और सीटी केयूबी स्कैन से इसकी पुष्टि हुई." 

कीहोल सर्जरी कर 206 स्टोन निकाले
डॉक्टर ने कहा कि मरीज की काउंसलिंग की गई और उन्हें एक घंटे तक चलने वाली कीहोल सर्जरी के लिए तैयार किया गया. सर्जरी के दौरान सभी 206 पत्थरों को हटा दिया गया. सर्जरी के बाद रोगी अच्छी तरह से ठीक हो गया और दूसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सर्जरी करने में डॉ. नवीन कुमार को डॉ. वेणु मन्ने, सलाहकार यूरोलॉजिस्ट, डॉ. मोहन, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, और नर्सिंग व सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्यों का साथ मिला. 

पानी की कमी से बन सकती है पथरी
डॉक्टरों ने कहा कि गर्मियों में ज्यादा तापमान में कई लोग शरीर में पानी की कमी से पीड़ित रहते हैं. इस कारण गुर्दे में पथरी बन सकती है. डॉक्टरों ने सलाह दी कि लोगों को हाइड्रेटेड रहने के लिए ज्यादा पानी और हो सके तो अधिक नारियल पानी का सेवन करना चाहिए. साथ ही लोग तेज धूप में यात्रा करने से बचें या कम यात्रा करें और सोडा-आधारित पेय का सेवन न करें. 

ये भी पढ़ें-

India-China LAC: पैंगोंग झील के पास बना रहे पुल पर भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, कहा- इसे हम अधिकृत क्षेत्र मानते हैं 

Taliban Regime: तालिबान का नया फरमान- TV पर महिला प्रेजेंटर्स को प्रोग्राम पेश करते समय ढंकना होगा चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget