एक्सप्लोरर

Kolkata rape murder: सीएम ममता बनर्जी के साथ डॉक्टरों की बैठक आज, 10 सूत्री मांगों पर होगी चर्चा, हड़ताल जारी

Kolkata rape murder case: कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल के सामने जूनियर डॉक्टरों की भख हड़ताल को रविवार 16 दिन को पूरे हो चुके हैं. आज सीएम ममता बनर्जी के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक होने वाली है.

Doctors meeting with Mamta Banerjee: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में पिछले कई दिनों से जूनियर डॉक्टर्स भूख हड़ताल कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टर्स ने रविवार (20 अक्टूबर) की शाम को बताया था कि वे आज यानी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल होंगे. लेकिन भूख हड़ताल वापस लेने की राज्य सरकार की पूर्व शर्त को स्वीकार नहीं करेगा.

बलात्कार और हत्या के मुद्दे पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे जूनियर डॉक्टरों के प्रमुख संगठन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने रविवार (20 अक्टूबर) शाम को मुख्य सचिव मनोज पंत को एक ईमेल भेजकर अपना फैसला बताया. शनिवार (19 अक्तूबर) शाम को मुख्य सचिव ने डब्ल्यूबीजेडीएफ को एक ईमेल भेजा, जिसमें बैठक के लिए भूख हड़ताल वापस लेने को पूर्व शर्त बताया गया. साथ ही ये भी बताया गया कि इस बैठक में 10  डॉक्टरों से ज्यादा कोई शामिल नहीं होगा और इस बैठक की समय सीमा केवल 45 मिनट रहेगी.      

डॉक्टरों ने शनिवार को सीएम से फोन पर की थी बात
चीफ सेक्रेटरी की ओर से भेजे गए ईमेल ने पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल कर रहें जूनियर डॉक्टरों को चौंका कर रख दिया. डॉक्टरों का कहना है कि जब शनिवार (19 अक्तूबर) को सीएम के साथ उनकी फोन पर बात हुई थी, उस समय भूख हड़ताल वापस लेने की कोई शर्त नहीं रखी गई थी. ये बात उस समय तय हुई जब पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को अचानक विरोध स्थल पर पहुंच गए थे. 

रविवार को डॉक्टरों के भूख हड़ताल को 16 दिन पूरे हुए
इस समय कुल 8 जूनियर डॉक्टर हॉस्पिटल के सामने भूख हड़ताल पर हैं. इनमें से 7 सेंट्रल कोलकाता के एस्प्लेनेड में और एक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में काम कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को डॉक्टरों की भूख हड़ताल को 16 दिन पूरे हो चुकें हैं.  

आज होगी सीएम के साथ डॉक्टरों की बैठक
आज मुख्यमंत्री और डॉक्टरों के बीच एक बैठक होने वाली है. इस बैठक का निर्णय डब्ल्यूबीजेडीएफ की आम सभा की बैठक में लिया गया था. जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक देबाशीष हलदर के अनुसार, मुख्य सचिव को हाल ही में भेजे गए ईमेल में फ्रंट ने इस मुद्दे पर अपनी 10 सूत्री मांगों का विस्तृत ब्यौरा दिया है. उन्होंने कहा, आज की बैठक में हम इस मामले में अपनी मांगों को विस्तार से रखेंगे. हम बिना किसी पूर्व शर्त के बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. 

जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी भूख हड़ताल जारी रहेगी
डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती हमारा भूख हड़ताल जारी रहेगा और हम इस मामले में राज्य सरकार द्वारा रखी गई पूर्व शर्त को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. हलदर की पत्नी स्निग्धा हाजरा भी एक जूनियर डॉक्टर हैं और एस्प्लेनेड में भूख हड़ताल पर बैठे सात लोगों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: 'कुछ महीनों में...', आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टर्स से CM ममता बनर्जी का बड़ा वादा, जानें- क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
BJP जिलाध्यक्ष पर वसूली रैकेट चलाने का आरोप, जम्मू कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया केस
BJP जिलाध्यक्ष पर वसूली रैकेट चलाने का आरोप, जम्मू कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया केस
जमानत पर आया बाहर और अब फरार, दाऊद के करीबी अख्तर मर्चेंट के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस
जमानत पर आया बाहर और अब फरार, दाऊद के करीबी अख्तर मर्चेंट के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस
हिरासत में मौत की FIR लिखने में पुलिस की देरी से SC नाराज, CBI को सौंपा केस, मुआवजे का आदेश
हिरासत में मौत की FIR लिखने में पुलिस की देरी से SC नाराज, CBI को सौंपा केस, मुआवजे का आदेश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget