एक्सप्लोरर

दिल्ली में डॉक्टर ने किया सुसाइड, आम आदमी पार्टी के विधायक पर आरोप

दिल्ली में एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया.इसका आरोप आम आदमी पार्टी के विधायक पर लगाया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के देवली इलाके के दुर्गा विहार में रहने वाले डॉक्टर राजेंद्र सिंह की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. दुर्गा विहार में अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर शनिवार सुबह डॉक्टर साहब ने आत्महत्या कर ली. इसका आरोप भी किसी और पर नहीं आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश झारवाल पर लगा है.

परिवार का आरोप है की डॉक्टर राजेंद्र सिंह की मौत के जिम्मेदार इलाके के विधायक प्रकाश झारवाल और उनके साथी कपिल नागर हैं. परिवार के मुताबिक डॉक्टर राजेंद्र सिंह के दिल्ली जल बोर्ड मे टैंकर चलते थे. प्रकाश लगातार डॉक्टर से इसके बदले पैसे लेता था. शुरुआत में तो काफी पैसा डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने प्रकाश झारवाल और उसके साथ कपिल नागर को दिया भी, लेकिन डिमांड लगातार बढ़ने पर डॉक्टर ने पैसा देना बंद कर दिया.

परिवार का आरोप- विधायक झारवाल ने डॉक्टर राजेंद्र सिंह के टैंकर दिल्ली जल बोर्ड से हटवा दिए 

परिवार के मुताबिक प्रकाश झारवाल और उनका साथी लगातार डॉक्टर राजेन्द्र सिंह को धमकी दे रहे थे. साथ ही पिछले तीन महीनों से डॉक्टर राजेंद्र सिंह के टैंकर दिल्ली जल बोर्ड से हटवा दिए और पिछली तीन महीनों की पेमेंट भी रुकवा दी. जो करीब 12 से 15 लाख रुपये थी. इसी के चलते डॉक्टर राजेन्द्र सिंह बेहद परेशान चल रहे थे. मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुसाइड नोट भी मिले हैं. जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

क्या लिखा है सुसाइड नोट में

जांच के दौरान डॉक्टर राजेन्द्र सिंह के परिवार वालों ने एक सुसाइड नोट पुलिस को दिया है. जिसे पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. नोट में लिखा है, " एमएलए प्रकाश जरवाल और उसका शातिर बदमाश कपिल नागर कहते हैं कि मेरे पापा चौधरी मनवीर नागर जो दिल्ली पुलिस में हैं तू हमारा क्या बिगाड़ सकता है.''

डॉक्टर ने लिखा है,'' अपना सब कुछ बेच कर दे चुका हूं. अब मेरे पास कुछ नहीं. केवल इन दरिंदों के डर से जीवन लीला समाप्त करना ही बचा है. कोई भी अपनी जान मजबूरी में देता है. मैं हार्ट का मरीज अब सब तरफ से टूट चुका हूं. इन लोगों ने मेरे साथ धोखा किया और खुद भला बनने के चक्कर में मुझे बदनाम कर दिया.''

आगे उन्होंने लिखा,'' एमएलए प्रकाश झारवाल कहता है कि अब तो मैं दिल्ली जल बोर्ड का मेंबर हूं. तुझे बर्बाद करके रहूंगा. यह लोग ही मेरी मौत के जिम्मेदार हैं एमएलए प्रकाश झारवाल और कपिल नागर."

ऑडियो भी आया सामने

विधायक प्रकाश झारवाल का धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया है. डॉक्टर राजेन्द्र सिंह के परिवार का कहना है कि पिछले साल जुलाई के महीने में विधायक प्रकाश झारवाल ने फोन पर धमकी भी दी थी. जिसकी डॉक्टर के साथ काम करने वाले रेवाधर ने रिकॉर्डिंग कर ली थी. इसके बाद से विधायक और भी ज्यादा परेशान करने लगा था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पायेगा की इस ऑडियो में आवाज किसकी है. डॉक्टर के परिवार ने सबूत के तौर पर फोन का ये ऑडियो भी पुलिस को दे दिया है.

बातचीत का अंश इस तरह है-

विधायक- हेल्लो- डॉक्टर राजेन्द्र सिंह है क्या रेवाधर( डॉक्टर के पास काम करने वाला)- साहब तो नहीं हैं. साहब की तबीयत खराब है. घर पर हैं. विधायक- क्या हुआ रेवाधर- साहब की तबीयत खराब है. हार्ट की प्रॉब्लम है. विधायक- फोन पर बात कर रहे हैं कि फोन पर बात करना भी बंद कर दिया. रेवधार- नहीं वो घर पर हैं. फोन मेरे पास यहां पर है. आप कौन साहब बोल रहे हैं. विधायक- एमएलए बोल रहा हूं. प्रकाश झारवाल रेवाधर- जी सर. नमस्कार सर. मैं साहब से बात करा दूंगा. विधायक- कल तक उनका फोन नहीं आया तो कह देना ऐसी तैसी हो जाएगी. रेवाधर- अच्छा विधायक- परलोक सिधार जाएंगे. अच्छा"

फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एक्सटॉर्शन, आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया है. इस मामले विधायक प्रकाश झारवाल अपने आप को बेकसूर बता रहे हैं. विधायक का दावा है की डॉक्टर राजेन्द्र सिंह करीब एक से डेढ़ करोड़ के कर्जे में थे. इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया हो सकता है.

पढ़ें-

त्रिपुरा: लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के दंपति ने नवजात बच्चे का नाम रखा 'लॉकडाउन'

सशस्त्र बलों के 15 लाख कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाने पर ऐसे दिया जा रहा विशेष ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget