एक्सप्लोरर

दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू, पहले चार घंटे में 7500 यात्रियों ने सेवा का उठाया लाभ

सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक पहले चार घंटे में परिचालन सुचारू रहा, जिसमें लगभग 7500 यात्री सेवाओं का लाभ उठाया. यह जानकारी डीएमआरसी की तरफ से दी गई.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आज येलो लाइन और रैपिड मेट्रो पर अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी है. सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक पहले चार घंटे में परिचालन सुचारू रहा, जिसमें लगभग 7500 यात्री सेवाओं का लाभ उठाया. यह जानकारी डीएमआरसी की तरफ से दी गई.

हालांकि दिल्ली में पांच महीने से भी अधिक समय बाद सोमवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं फिर से जब शुरू हुईं तो इस दौरान नेटवर्क में दिक्कतों के चलते कई लोगों को ऑनलाइन भुगतान कर स्मार्ट कार्ड खरीदने या उन्हें रिचार्ज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ा.

केन्द्रीय सचिवालय, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान काफी दिक्कतें आईं. ऐसी ही दिक्कतें अधिकतर भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में सामने आईं.

कश्मीरी गेट से सिंकदरपुर जाने वाले मोहम्मद मोहसिन (28) ने कहा कि उन्हें अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराते समय दिक्कतें आईं क्योंकि मोबाइल नेटवर्क में रुकावट की वजह से वह ई-वॉलेट के जरिये भुगतान नहीं कर पा रहे थे.

गौरतलब है कि मेट्रो में कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये टोकन सुविधा उपलब्ध नहीं है. केवल स्मार्ट कार्ड धारकों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यू आर कोड इस्तेमाल करने वालों समेत) को ही यात्रा की अनुमति है.

इसी प्रकार, नए स्मार्ट कार्ड भी ग्राहक सेवा केन्द्रों या टिकट काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान कर खरीदे जा सकते हैं. साकेत से आजादपुर जाने वाले परवेज ने कहा कि उनके स्मार्ट में पर्याप्त राशि नहीं थी और नेटवर्क में समस्या के चलते उनका डेबिट कार्ड भी काम नहीं कर रहा था. उन्होंने कहा, '10-15 मिनट बाद मैं भुगतान कर सका.'

अहमद ने कहा कि पहले दिन लंबी कतारें नहीं थी, लिहाजा ऑनलाइन भुगतान में देरी से कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं हुई. उन्होंने कहा, 'आम दिनों में तो इतनी देर में अफरा-तफरी मच जाती.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget