एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो तक पहुंचा Coronavirus का कहर, DMRC के 20 कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव

दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि किसी भी कर्मचारी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं और सभी स्वस्थ हैं. दिल्ली मेट्रो की सेवाएं फिलहाल 30 जून तक बंद हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी में कोरोना से संक्रमण के मामलों में तेजी आई है और अब दिल्ली मेट्रो भी इसकी चपेट में आ गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि उसके 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि कॉर्पोरेशन ने साफ किया है कि सभी कर्मचारी फिलहाल अच्छी स्थिति में हैं.

किसी भी कर्मचारी में लक्षण नहीं

राजधानी में अब तक आम जनता के अलावा मेडिकलकर्मियों, पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों में कोरोना से संक्रमण के मामले सामने आए हैं. ये पहला मौका है जब दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने डीएमआरसी अधिकारियों के हवाले से बताया. “दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के करीब 20 कर्मचारी covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. किसी भी कर्मचारी में कोई लक्षण नहीं पाया गया है और सभी स्वस्थ हैं.”

30 जून तक बंद है मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं काफी लंबे समय से बंद हैं. 22 मार्च को हुए देशव्यापी जनता कर्फ्यू के दिन डीएमआरसी ने पहली बार सेवाएं बंद की थी. उसके बाद से लगातार लॉकडाउन के कारण मेट्रो सेवा बंद हैं. हालांकि राजधानी दिल्ली समेत देशभर में परिवहन सेवाएं धीरे-धीरे शुरू होने लगी हैं, लेकिन मेट्रो सेवा को फिलहाल 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है.

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में लगातार एक हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. राजधानी में अभी तक 650 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि 25,004 मामले अभी तक सामने आए हैं. दिल्ली में अभी भी 14456 सक्रिय मामले हैं, जबकि 9898 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें

24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस, ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

कोरोना वायरसः हरियाणा में सामने आए एक दिन में संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget