एक्सप्लोरर

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली मेट्रो चला रही ये मुहिम

डी.एम.आर.सी के अभियान के तहत प्रदूषण के उपायों के अनुपालन की जांच के लिए किए जाने वाले निरीक्षणों की संख्या भी बढ़ाई गई है. यही नहीं इस अभियान के तहत डीएमआरसी के पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में बनी टीमें सभी साइटों का दौरा करती हैं और इस संबंध में की गई व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करती हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को एक बार फिर प्रदूषण का डर दिल्लीवासियों को सता रहा है. ऐसे में दिल्ली सरकार से लेकर केंद्र सरकार सब इससे निपटने की तैयारियों में लग गए हैं. अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी अपने कदम आगे बढ़ाए हैं. दरअसल दिल्ली के कई इलाकों में मेट्रो का काम चल रहा है. ऐसे में डीएमआरसी ने परियोजना स्थलों पर प्रदूषण से निपटने के लिए इसके ठेकेदारों और साइट पर कार्यरत कर्मियों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के समस्त आवश्यक उपायों पर कड़ी निगरानी बैठा दी है.

बारीकी से हो रही जांच डी.एम.आर.सी के अभियान के तहत प्रदूषण के उपायों के अनुपालन की जांच के लिए किए जाने वाले निरीक्षणों की संख्या भी बढ़ाई गई है. यही नहीं इस अभियान के तहत डीएमआरसी के पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में बनी टीमें सभी साइटों का दौरा करती हैं और इस संबंध में की गई व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करती हैं. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

ये टीमें यह जांच करती हैं कि निरंतर उड़ती धूल/हवा को रोकने के लिए क्या बैचिंग प्लांटों के चारों ओर कम से कम 6 मीटर ऊंचे बेरिकेड लगाए गए हैं और क्या बैचिंग प्लांटों के भीतर कन्वेयर बेल्टों को पूरी तरह से कवर किया गया ताकि धूल निकलने से रोकी जा सके. इसी तरह जहां नियमित तौर पर वाहनों की आवाजाही हो, वहां यह जांच की जा रही है कि निकास द्वारों पर पहियों को धोने की सुविधा हो, ताकि सार्वजनिक सड़क पर मिट्टी/कीचड़ को फैलने से रोका जा सके. कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े सभी वाहनों के अनिवार्य प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों (पीयूसी) की वैधता की जांच भी की जा रही है. अभियानों में यह निगरानी भी की जाती है कि क्या समस्त निर्माण सामग्री और मलबे को ढके हुए वाहनों में ले जाया जा रहा है.

इन बातों का रखा जा रहा है ध्यान साइट्स पर धूल की हो रोकथाम - प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण है सड़कों से उड़ती धूल खासकर निर्माणाधीन स्थानों पर धूल के कण ज़्यादा होते हैं ऐसे में दिल्ली मेट्रो की कोशिश के सभी साइटों से धूल के प्रसार को रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया जाए और साथ ही नोजल-बेस्ड मिस्ट सिस्टम का उपयोग किया जाना जरूरी. दिल्ली के कई स्थानों पर मेट्रो के विस्तार का कार्य चल रहा है ऐसे में जमीन की खुदाई करने अथवा मलबा उठाने जैसी चुनौतियां का सामना करने के लिए निरीक्षण टीमों को संगठित किया है, जिसका कार्य ये सुनिश्चित करना होगा के कार्य रुके हुए होने पर भी पानी का छिड़काव किया जाए और केवल बेरकेटिड एरिया में ही कंस्ट्रक्शन गतिविधियां जारी रहे. यदि किसी आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों के आसपास कंस्ट्रक्शन का कार्य हो रहा हो, तो बेरिकेड की ऊंचाई बढ़ाकर 10 मीटर और भवन की एक-तिहाई ऊंचाई के बराबर, इनमें जो भी कम हो, रखी जाती हो और डीएमआरसी अधिकारियों द्वारा इस बारे में पुष्टि की जा रही है.

समाग्री का ढका होना आवश्यक टीमें यह जांच भी करती हैं कि सामग्री को ढककर रखे जाने का व्यवस्था के अनुपालन के साथ इकट्ठा रखी गई सामग्री को ढककर रखा जाता हो. दिशानिर्देशों के अनुसार, साइट पर रखी जाने वाली मिट्टी, रेत के मिश्रण, किसी भी प्रकार के मलबे की धूल से प्रभावित होने वाली सभी सामग्रियों को तिरपाल से पूरी तरह से ढककर या फिर ग्रीन नेट को उचित तरीके से बांधकर कवर किया जाना चाहिए ताकि धूल किसी भी रूप में हवा में न फैले. सीएंडडी अपशिष्ट नामित स्टोरेज स्पेस और शीघ्र निपटान हेतु नामित रिसायकल प्लांट में भेजे जाने वाले सीएंडडी अपशिष्ट की जांच की जा रही है.

कर्मचारियों को बांटे गए मास्क साइट्स पर मौजूदा लोगों को क्या निर्माण कर्मियों के धूल से बचाव के लिए मास्क उपलब्ध कराए गए हैं. इसकी जांच भी की जा रही है. इस अभियान का आयोजन प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करने के महत्व को लागू करने के लिए किया जा रहा है, विशेषकर इस परिप्रेक्ष्य में जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाल ही में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है. वर्तमान परिदृश्य में, जब प्रदूषण अपने उच्च स्तर पर है, डीएमआरसी द्वारा प्रदूषण न फैलाने वाली गतिविधियों जैसे मचान बनाना, शटरिंग/डी-शटरिंग के कार्य, भूमिगत कार्य, बिजली के कार्य, वायरिंग, सिगनलिंग कार्य इत्यादि जैसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

डीएमआरसी ने अपनी सभी साइटों और परिसरों में प्रदूषण नियंत्रण के निम्नलिखित उपायों पर हमेशा बहुत ध्यान दिया है. इन निरीक्षणों के अलावा, साइटों पर हरियाली बढ़ाने के लिए समय-समय पर नियमित तौर पर पौधारोपण अभियान भी चलाए जाते हैं. इस समय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगभग पांच से छह साइटों पर कार्य चल रहा है.

ये भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में आए 61,871 नए मरीज, 1033 लोगों ने गंवाई जान, कुल मामले 75 लाख के करीब महाराष्ट्र में 25 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे जिम और फिटनेस सेंटर, उद्धव सरकार ने दी मंजूरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget