एक्सप्लोरर

स्टालिन के साथ खड़ी नजर आई DMK, अध्यक्ष पद के लिए दिया समर्थन

डीएमके के प्रधान सचिव और करूणानिधि के लंबे वक्त तक सहयोगी रहे दुरईमुरूगन करुणानिधि के निधन पर शोक जताने के लिए यहां तत्काल बुलाई की पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व करने के लिए स्टालिन के पास सभी कौशल हैं.

नई दिल्ली: डीएमके के भीतर उत्तराधिकार के लिए संभावित खींचतान के संकेतों के बीच पार्टी आज दिवंगत पार्टी प्रमुख एम करूणानिधि के बेटे और कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन के साथ खड़ी नजर आई और कहा कि वह पार्टी का नेतृत्व जल्द अपने हाथ में लेंगे. डीएमके के प्रधान सचिव और करूणानिधि के लंबे वक्त तक सहयोगी रहे दुरईमुरूगन करुणानिधि के निधन पर शोक जताने के लिए यहां तत्काल बुलाई की पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व करने के लिए स्टालिन के पास सभी कौशल हैं. उन्होंने स्टालिन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ प्रिय थालापति (कमांडर) जल्द ही डीएमके के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. हम आपके आदेशों को मानने के लिए तैयार हैं...हमारा नेतृत्व करें.’’ दुरईमुरूगन के यह कहते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया. स्टालिन को पार्टी में प्यार से ‘थालापति’ कहा जाता है और वह द्रमुक के अध्यक्ष बन सकते हैं. उनके पिता करूणानिधि का सात अगस्त को निधन हो गया था. दुईमुरूगन ने कहा, ‘‘ आपके पास पूरा कौशल है. आपके पास अन्ना (द्रमुक संस्थापक अन्नादुरई) और कलैगनार (करूणानिधि) और अपना कौशल है. तमिलनाडु में ऐसा कोई नहीं है जो आपको पराजित कर सकता हो.’’ प्रधान सचिव के यह कहने के बाद कि कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी के नेतृत्व की भूमिका के लिए योग्य हैं, कार्यकर्ताओं ने स्टालिन के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी. दुरईमुरूगन का बयान पार्टी में उत्तराधिकार के लिए संभावित खींचतान के संकेतों के बीच आया है. द्रमुक के निष्कासित नेता और करूणानिधि के बेटे एम के अलागिरी ने दावा किया है कि उनके पिता के सच्चे समर्थक उनके साथ हैं. करूणानिधि के निधन के कुछ दिनों के बाद ही परिवार में उनकी विरासत को लेकर तकरार फिर शुरू होने के संकेत मिले हैं. परिवार से अलग कर दिए गए अलागिरी ने कल दावा किया था कि पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता उनके साथ हैं और अगर द्रमुक उन्हें वापस नहीं लेती है तो पार्टी ‘अपनी कब्र खोदेगी’.

इस बीच द्रमुक की उपमहासचिव एस जगदीशन ने भाजपा पर पार्टी को बांटने का आरोप लगाया और पार्टी की बेहतरी के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget