एक्सप्लोरर

'कौन कह रहा कि हम भारतीय नहीं हैं?' NCERT कमेटी के प्रस्ताव पर बोली कांग्रेस, AAP और DMK ने भी दिया रिएक्शन

NCERT Books: एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमा गई है. डीएमके ने कहा कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए बीजेपी नाम बदलने की राजनीति कर रही है.

NCERT Books India Name Change: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT पैनल ने किताबों में INDIA नाम को बदलकर भारत रखने की सिफारिश की. इसे लेकर अब देश की राजनीति भी गरमा गई है.

तमाम सियासी दलों की इस फैसले पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने इसे लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. 

'भारतीय ढांचे को बदलना चाहती है बीजेपी'

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पीटीआई से कहा, "केंद्र की बीजेपी सरकार भारतीय ढांचे को बदलना चाहती है. हम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय प्रशासनिक सेवा क्यों कह रहे हैं? हमारे सभी पासपोर्ट में भारत गणराज्य लिखा है. यह सरकार कुछ गलत करना चाहती है. कौन कह रहा है कि हम भारतीय नहीं हैं, हमें गर्व है कि हम इंडियंस हैं."

'इंडिया गठबंधन से डरे हैं पीएम'

एनसीईआरटी की इस सिफारिश पर आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "यह दर्शाता है कि पीएम मोदी को इंडिया गठबंधन से कितना डर ​​है. नाम बदलने के बजाय बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया जाना चाहिए."

डीएमके नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा

एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश पर कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने एएनआई से कहा, "संविधान में इंडिया दैट इज भारत लिखा है, दोनों नाम हैं." वहीं डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा,  बीजेपी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने की राजनीति कर रही है."

एनसीईआरटी समिति ने की सिफारिश

एनसीईआरटी समिति ने सर्वसम्मति से सभी कक्षाओं के सिलेबस के लिए INDIA  की जगह भारत नाम इस्तेमाल करने की सिफारिश की. एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप स्कूल के किताबों को संशोधित कर रहा है. एनसीईआरटी ने हाल ही में इसके लिए 19 सदस्यीय नेशनल सिलेबस एंड टीचिंग लर्निंग मटेरियल कमेटी (NSTC) का गठन किया था. 

क्या बोले एनसीईआरटी समिति के अध्यक्ष?

एनसीईआरटी समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक ने  कहा, "हमने पाठ्यपुस्तकों में प्राचीन इतिहास के बजाय शास्त्रीय इतिहास को शामिल करने की भी सिफारिश की है. समिति ने पाठ्यपुस्तकों में विभिन्न लड़ाइयों में हिंदू जीत को उजागर करने की भी सिफारिश की है. वर्तमान की पाठ्यपुस्तकों में हमारी विफलताओं का उल्लेख किया गया है."

ये भी पढ़ें: NCERT की किताबों में अब INDIA की जगह लिखा होगा भारत, पैनल के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget