एक्सप्लोरर

'संकटमोचक' डीके शिवकुमार बने कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया था और उन्हें तिहाड़ में रहना पड़ा था.ईडी की इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताते हुए डीके शिवकुमार ने जिस तरह हालात का सामना किया उससे उनकी 'धाकड़' छवि और मजबूत हुई.

नई दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस का नेतृत्व संकट खत्म करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'संकटमोचक' डीके शिवकुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. डीके शिवकुमार दिनेश गुंडूराव की जगह लेंगे. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नेता विपक्ष और विधानमंडल दल के नेता के तौर पर बरकरार रखा गया है.

संकटमोचक को इनाम कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रहे डीके शिवकुमार को धाकड़ और बाहुबली नेता माना जाता है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बार कांग्रेस पार्टी के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई है. कहा जा सकता है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद बतौर इनाम मिला है.

डीके शिवकुमार के सामने चुनौती डीके शिवकुमार प्रदेश के प्रभावशाली वोक्कालिगा जाति से आते हैं. यह जाति जनता दल सेक्युलर का वोटबैंक मानी जाती है. जाहिर है वोक्कालिगा वोटर को कांग्रेस से जोड़ना डीके की सफलता की पहली कसौटी होगी. इसके साथ ही डीके शिवकुमार को जहां एक तरफ येदुरप्पा सरकार को घेरना होगा, तो दूसरी तरफ सिद्धारमैया के साथ भी तालमेल बिठा कर चलना होगा.

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया था और उन्हें तिहाड़ में रहना पड़ा था. ईडी की इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताते हुए डीके शिवकुमार ने जिस तरह हालात का सामना किया उससे उनकी 'धाकड़' छवि और मजबूत हुई. देखना होगा कि नई जिम्मेदारी में शिवकुमार क्या करिश्मा दिखा पाते हैं?

तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. इनके नाम हैं ईश्वर खंडरे, सतीश झारकीहोली और सलीम अहमद. ये क्रमशः लिंगायत, एसटी और मुस्लिम समुदाय से हैं. साफ है कि नई नियुक्तियों में प्रदेश के जातीय समीकरण का ध्यान रखा गया है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 सीटों में से कांग्रेस केवल एक सीट जीत पाई थी. इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कमिटी को भंग कर दिया था. इसके बाद जुलाई में कुमारस्वामी की सरकार गिरा कर येदुरप्पा ने सरकार बनाई. दलबदल के बाद 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस केवल दो सीटें जीत पाई. इसकी जिम्मेवारी लेते हुए दिनेश गुंडराव और सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें:

युवा नेतृत्व के हाथों में दिल्ली कांग्रेस की कमान, अनिल चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष 

मध्य प्रदेश में सियासत तेज, कमलनाथ सरकार ने सिंधिया के प्रभाव वाले पांच जिलों के कलेक्टर बदले 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget