एक्सप्लोरर

अफसरों के साथ सीएम योगी का दिवाली मिलन समारोह, अयोध्या के सफल आयोजन पर थपथपाई पीठ

दिवाली मिलन से सिर्फ़ दो घंटे पहले ही सीएम के घर से अधिकारियों को फोन किया गया था. इसीलिए योगी आदित्यनाथ के बंगले पर कम ही अफ़सर पहुंच पाए.

लखनऊ: इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, इस मौके पर यूपी के बड़े अफसर वहां पहुंचे. सीएम योगी के आवास पर यह दिवाली मिलन समारोह एक घंटे तक चला. चाय, कॉफी के साथ मिठाई और लड्डू का भी इंतजाम किया गया था.

दिवाली मिलन से सिर्फ़ दो घंटे पहले ही सीएम के घर से अधिकारियों को फोन किया गया था. इसीलिए योगी आदित्यनाथ के बंगले पर कम ही अफ़सर पहुंच पाए. हालांकि जो भी अफसर लोग पहुंचे वो वक्त से पहले वहां पहुंच गए थे. इन्हें जनता दर्शन हॉल में बैठाया गया. अधिकतर अफसर एक-एक फूल का बुके लेकर पहुंचे थे. पीएम नरेंद्र मोदी की पहल के बाद यूपी में भी बड़े-बड़े गुलदस्ते देने लेने का चलन ख़त्म हो गया है.

एक सीनियर और चर्चित महिला आईएएस अधिकारी गुलाब के कई फूल लेकर आई थीं. वहां जो लोग ख़ाली हाथ आ गए थे, उन्हें इस महिला अफसर ने सीएम को देने के लिए फूल दिए. इनके पति भी सीनियर आईएएस अफसर हैं और सीबीआई जांच के चक्कर में जेल भी जा चुके हैं.

लखनऊ के डीएम, एसएसपी, आईजी, कमिश्नर समेत कई विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव रैंक के अफसर दिवाली मिलन में मौजूद थे. इसके साथ ही डीजीपी, इंटेलिजेंस के डीजी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर समेत कई आईपीएस अधिकारी भी वहां मौजूद थे.

दिवाली मिलन समारोह के तय समय से सीएम योगी थोड़ी देर से पहुंचे. सबने बारी बारी से अपने फूल सीएम को भेंट कर दीपावली की शुभकामनायें दीं. एक सीनियर आईएएस अधिकारी ने योगी को तुलसी का पौधा उपहार में दिया तो ख़ुश होकर योगी बोले,  “आपने तो पूरी संजीवनी बूटी दे दी हमें.''

सीएम योगी ने भी सबको दीपावली की बधाई दी. उनके सामने अधिकारी दो अलग-अलग ग्रुप में बैठे थे. सीएम योगी ने फिर छोटा सा भाषण दिया लेकिन चर्चा सिर्फ अयोध्या की दीवाली की होती रही. वे इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से बड़े ख़ुश थे. सीएम योगी ने कहा “ अयोध्या का बड़ा अच्छा संदेश गया है, सबने इसकी प्रशंसा की है, मीडिया में भी इसका अच्छा मैसेज गया है, लोगों ने भी इसे अपना मान कर सहयोग किया.''

सीएम ने अयोध्या में दीवाली कार्यक्रम के आयोजन की अगुवाई करने वाले सीनियर आईएएस अधिकारी की पीठ थपथपाई और बेहतर इंतजाम के लिए योगी ने यूपी पुलिस की भी तारीफ की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget