एक्सप्लोरर

Diwali 2021 Green Crackers: ग्रीन पटाखों से होता है कम प्रदूषण, शुद्धता को ऐसे जांचा जा सकता है

Diwali 2021 Green Crackers: प्रदूषण और कोरोना के नॉर्म्स को देखते हुए कई राज्यों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Diwali 2021 Green Crackers: दिवाली का त्योहार है और बाजारों में रौनक है. हर घर में बड़े जोर शोर से दिवाली की तैयारियां चल रही है. वही पटाखों के बिना दिवाली फीकी है. लेकिन प्रदूषण और कोरोना के नॉर्म्स को देखते हुए कई राज्यों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

हालांकि, कुछ राज्यों ने ग्रीन पटाखे बेचने की परमिशन दी गई है. कर्नाटका ने भी ग्रीन पटाखें जलाने की अनुमति दी है. आपको बता दें कि ग्रीन पटाखे कम प्रदूषण फैलाते हैं और नेचर फ्रेंडली माने जाते हैं. ग्रीन पटाखे सामान्य पटाखों की तरह ही दिखते हैं. इन पटाखों को जलाने पर आवाज भी सामान्य पटाखों की तरह निकलती है. 

ग्रीन पटाखों में कच्चे माल का प्रयोग किया जाता

दरअसल, सामान्य पटाखों को जलाने पर नाइट्रोजन और सल्फर गैस भारी मात्रा में निकलते हैं जो कि हमारे वायुमण्डल के लिए बहुत हानिकारक हैं. वहीं ग्रीन पटाखों को जलाने पर इन हानिकारक गैसों में 30 से 40 फीसदी तक कमी हो जाती है. साथ ही इन ग्रीन पटाखों में दावा यह भी किया गया है कि पहले जहां सामान्य पटाखों में 160 डेसिबल तक का साउंड रहता था वहीं घट कर 125 डेसिबल किया गया है.

इन पटाखों में कम कच्चे माल का प्रयोग किया जाता है और पार्टिक्युलेट मैटर (PM) कम रखा जाता है जिससे यह कम धमाके के बाद कम प्रदूषण करता है. इसके साथ ही ग्रीन पटाखों को फोड़ने पर 10 प्रतिशत ही गैसें निकलती है.

लेकिन क्या वाकई कर्नाटक सरकार के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार ग्रीन क्रैकर्स ही बेचे जा रहे हैं? एबीपी न्यूज़ ने इसकी बेंगलुरु समेत कर्नाटका बॉर्डर तक इसकी पड़ताल की. हमने करीब 7 से 8 दुकानों में इसकी पड़ताल की. जहां बोर्ड तो बाहर ग्रीन क्रैकर्स का लगा है लेकिन हकीकत कुछ और ही सामने आई.

ग्रीन पटाखों की शुद्धता को जांचा जा सकता है

आप ग्रीन पटाखों की शुद्धता को चेक करना चाहते है तो NEERI नाम के ऐप के स्कैन के जरिए पहचान कर सकते हैं. हमने भी ऐसा ही किया. इन दुकानों में मिल रहे ग्रीन क्रैकर्स के लेबल के साथ इन पटाखों को हमने चेक किया. 80% से ज्यादा पटाखों पर किसी भी तरह का कोई क्यूआर कोड नहीं मिला. यानी केवल ग्रीन फायर वर्क्स के स्टिकर के साथ इन पटाखों को बेचा जा रहा है. और जिन पर क्यूआर कोड मिला वह क्यूआर कोड इनवेलिड निकले. हमने नीरी एप के जरिए इन क्यूआर कोड को स्कैन करने की कोशिश की तो कुछ स्कैन ही नहीं हुए तो कुछ इनवैलिड QR साबित हुए.

साफ है कि ग्रीन फायरवर्क्स के नाम पर आम पटाखें बेचे जा रहे हैं. इससे पहले हमारी रिपोर्ट में दिखाया था कि किस तरह सिवकाशी से आने वाले ये पटाखें क्या वाकई प्रदूषण के मानकों पर खरे उतरते हैं? जब जब शिवकाशी का नाम ज़हन में आता है तो नाम सबसे पहले आतिशबाज़ी का आता है. आये भी क्यों न, देश में शिवकाशी आतिशबाज़ी का गढ़ जो माना जाता है. देश के 95% पटाखें इसी शिवकाशी में तैयार किये जाते है. वहां बनने वाले पटाखों और आतिशबाजी में से 75 प्रतिशत की खपत उत्तर भारत में होती है.

ग्रीन पटाखों पर लगे हैं क्यूआर कोड

दरअसल ग्रीन पटाखों पर हरे रंग का ग्रीन क्रैकर्स का स्टीकर लगा है और साथ ही बारकोड या क्यूआर कोड लगे हैं. हरें रंग वाली स्टीकर और QR कोड इस बात की पुष्टि करते है कि ये ग्रीन पटाखे हैं और उन केमिकल्स से बने है जो सीएसआईआर और NEERI द्वारा जांच किए गए हैं.

हालांकि यह दावा किया गया था कि आप इन पटाखों के निर्माता और इनमें इस्तेमाल हुए केमिकल के बारे में जानना चाहते हैं तो इनके ऊपर लगें बारकोड को स्कैन कर सकते हैं. लेकिन इन पटाखों पर बार कोड और QR कोड इंवैलिड नजर आए. फायर वर्क इंडस्ट्री में कई सूत्रों ने यह भी बताया कि तमाम दावों के बावजूद हकीकत यह है कि इस साल का टोटल प्रोडक्शन ग्रीन क्रैकर्स का केवल 3 से 4 फ़ीसदी है. यानी साधारण क्रैकर्स को ही ग्रीन क्रैकर्स का लेबल लगाकर बेचा जा रहा है.

ग्रीन क्रैकर्स में बेन हुए केमिकल का नहीं किया जाता इस्तेमाल

साथ ही एक और हकीकत यह भी है कि NEERI ने ग्रीन क्रैकर्स बनाने का जो फार्मूला फायर वर्क इंडस्ट्री को मुहैया कराया है वो 1070 फैक्ट्रीज में से केवल 348 फैक्ट्रियों को ही अवेयर किया गया है. यानी बाकी की फैक्ट्रियां पटाखों के नाम पर प्रदूषण ही मार्केट में बेचने वाली है. हालांकि दावा यह भी किया गया था की ग्रीन क्रैकर्स में बेन हुए केमिकल लिथियम, आर्सेनिक, बेरियम, लेड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

जबकि इस पर भी दावा झूठा निकला और इस बार के पटाखों में केवल 30 फ़ीसदी नीरी द्वारा दिए गए केमिकल और बाकी 70% सामान्य केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है. आपको बता दें कि पटाखों में एलुमिनियम, एंटी मोनी सल्फाइड, बेरियम नाइट्रेट, कॉपर कंपाउंड्स, हेक्सा क्लोरो बेंजीन, लेड डाइऑक्साइड/नाइट्रेट/ क्लोराइड, लिथियम कंपाउंड्स, मरक्यूरी, नाइट्रिक ऑक्साइड जैसे भारी केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इन तमाम लापरवाही के बावजूद सरकार इस पर कोई कदम उठाती दिखाई नहीं दे रही.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: राकेश टिकैत का चौंकाने वाला बयान, बोले- वोट नहीं मिलेंगे लेकिन बीजेपी ही जीतेगी चुनाव

बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात पर राजभर की सफाई, बोले- अपराधियों को संरक्षण देती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में क्या बोले नितिन गडकरी?
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी?
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget