एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के मंत्री का विवादित बयान, बोले- ‘भारत माता को गाली देने वालों को मिले थे अवॉर्ड’, कृषि कानून वापस नहीं लेंगे'

अब तक किसान और सरकार के बीच कई चरणों की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है.

नई दिल्लीः देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को राजनीति, फिल्म और खेल जगत से भी समर्थन मिल रहा है. पिछले दिनों अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति से मिलकर अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटा दिया था. इसके अलावा करीब 30 खिलाड़ी अपने अवॉर्ड वापस करने के लिए तैयार हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और बीजेपी नेता कमल पटेल ने विवादित बयान दिया है. उनसे जब अवॉर्ड वापसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अवॉर्ड मिलने वालों पर देश के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगा दिया.

कमल पटेल ने मीडिया से कहा, “पहले भी अवॉर्ड वापस हुए थे. ये जितने भी अवॉर्डी हैं, उन्हें अवॉर्ड कैसे मिले. भारत माता को गाली दो, देश के टुकड़े करो. क्या उनको अवॉर्ड मिलते हैं. ये तथाकथित बुद्धिजीवी, ये तथाकथित अवॉर्डी देशभक्त नहीं हैं.” इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, “किसानों की मांग है कि बिल वापस लो. हम क्यों बिल वापस लेंगे. लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति जनता है और जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने संसद से बिल पास किया है.”

देशभर में किसान कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और 8 दिसंबर को उन्होंने भारत बंद का ऐलान किया है. कई राजनीतिक पार्टियों ने भी इस बंद का समर्थन किया है. इससे पहले किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई चरणों की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है. सरकार लगातार इस मामले को लेकर हाइ लेवल मीटिंग कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget