एक्सप्लोरर

Disha Salian Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर की मौत के मामले की जांच करेगी SIT, महाराष्‍ट्र की राजनीत‍ि गरमायी

Disha Salian Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच को लेकर  SIT का गठन क‍िया गया है. इसको लेकर महाराष्‍ट्र की राजनीत‍ि गरमा गयी है. 

Disha Salian Case: मुंबई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है. इस बाबत जानकारी एक अधिकारी ने दी. 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा कि इस सिलसिले में पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं. 

'विधानसभा में उठी थी एसआईटी गठन की मांग' 

राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे फडणवीस से जब पत्रकारों ने यह सवाल किया कि क्या सालियान मामले में एसआईटी गठित की गई है. उन्होंने कहा, ''पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में, विधानसभा में (एसआईटी गठित करने की) मांग उठी थी. सरकार ने कहा था कि साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए जाएंगे.'' 

'डीसीपी करेंगे SIT जांच की न‍िगरानी' 

मुंबई में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''मलवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव मामले की जांच करेंगे और पुलिस उपायुक्त अजय बंसल जांच की निगरानी करेंगे.'' 

मैनेजर के कथ‍ित सुसाइड के बाद म‍िला था सुशांत का शव  

सालियान (28) ने आठ जून 2020 को एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इसके कुछ ही दिन बाद, सुशांत (34) का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटका मिला था. 

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है. उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर भी पूरी तरह से संतोष जताया था. 

एसआईटी के गठन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी दबाव बनाने के इस तरह के हथकंडों के आगे नहीं झुकेगी. 

बीजेपी की आलोचना करते हुए राउत ने कहा कि वे अमेरिकी या रूसी जासूसी एजेंसियों-क्रमश: सीआईए और केजीबी को जांच सौंप सकते हैं. 

'संजय राउत का बीजेपी पर न‍िशाना' 

राउत ने आरोप लगाया क‍ि केंद्र और राज्य सरकार राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने की फैक्टरी है. मौजूदा शासन का समय विपक्षी नेताओं के खिलाफ एसआईटी गठित करने पर ही बीता है.

पूर्व सरकार पर BJP ने लगाए थे मामले को दबाने के आरोप  

सालियान की मौत के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले थे. उस वक्त विपक्ष में रही बीजेपी ने पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था. कुछ नेताओं ने सालियान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था और मामले में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे एवं विधायक आदित्य ठाकरे का नाम घसीटने की कोशिश की थी. 

बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने पिछले हफ्ते कहा था कि कई नेता लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि मामले में एसआईटी गठित की जाए. 

एसआईटी गठन के आदेश की सूचना नहीं- उद्धव ठाकरे 

यह पूछे जाने पर कि क्या सालियान की मौत की एसआईटी जांच का आदेश दिया गया है, इस पर उद्धव ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस तरह के किसी आदेश के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. 

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ''...यदि वे हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं, तो फिर हम सच को सामने लाएंगे.''

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने पत्रकारों से कहा कि पिछले साल भी एसआईटी गठित करने की घोषणा की गई थी और पूर्व में भी सालियान की मौत की जांच की गई है. 

'जस्‍टि‍स लोया की मौत की एसआईटी जांच हो'  

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने नागपुर में विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''मैं मांग करता हूं कि विशेष सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) न्यायाधीश बी. एच. लोया की मौत की भी एसआईटी जांच कराई जाए. अगर आप दिशा सालियान की मौत की जांच करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. राजनीति की जा रही है. सरकार को न्यायाधीश लोया की मौत की भी जांच करानी चाहिए.'' 

यह भी पढ़ें: 'PoK और अक्साई चीन कब वापस लाएंगे?', लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने पूछे ये सवाल तो अमित शाह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget