एक्सप्लोरर

'PoK और अक्साई चीन कब वापस लाएंगे?', लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने पूछे ये सवाल तो अमित शाह ने दिया ये जवाब

Amit Shah: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अमित शाह से पूछा था कि पीओके का भारत में विलय कब होगा? गृह मंत्री अमित शाह ने इस सवाल का जवाब दिया है.

Amit Shah On PoK: जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने वाले बिल को लोकसभा ने मंगलवार (12 दिसंबर) को मंजूरी दे दी. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को भारत के साथ कब मिलाया जाएगा? उनके इस सवाल पर सदन में मौजूद अमित शाह ने खुद जवाब दिया. 

अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के नेता हमसे सवाल कर रहे हैं. ये पूछ रहे हैं कि अक्साई चीन कब वापस आएगा. पीओके कब आएगा...बिल तो पारित हो चुके हैं, नहीं तो मैं जवाब देता... अभी भी दूंगा. मैं पूछना चाहता हूं कि पीओके और अक्साई चीन किसके शासन में गया. ये जवाब दे दें.''

'नेहरू पर इल्जाम मत लगाइए'
इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने तीन युद्ध लड़े हैं. इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं. इतिहास को विकृत नहीं कीजिए. नेहरू के बारे में इस तरह का इल्जाम नहीं लगाइए. आपने क्लासीफाइड क्यों किया है.

इस दौरान कांग्रेस नेता ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के सोमवार (11 दिसंबर) के फैसले का जिक्र किया. चौधरी ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर में चुनाव होना चाहिए. चुनाव सरकार को करवाना चाहिए. हम पहले से इसकी मांग करते रहे हैं. आपने सदन में वादा किया था कि चुनाव कराएंगे"

उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए. इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को लगेगा कि उनकी बात सुनी जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने यही फैसला दिया है.'

'पीओके को छीनकर लाइए'
अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा, ''अमित शाह सदन में सीना ठोककर कहते हैं कि पीओके को वापस लेकर आएंगे. आज क्या हो रहा है. पीओके का सीना चीरकर चीन कॉरिडोर बना रहा है. हमारा कहना है कि कुछ करके दिखाओ... मान लीजिए कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. आप तो पहलवान हो...बलवान हो...आप पीओके को छीनकर लाइए, हम देखना चाहते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''आप कहते हैं सियाचीन को हासिल करके रहेंगे. आपने लद्दाख में क्या किया? अक्साई चीन कब वापस लाएंगे. ये लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. चुनाव से पहले करके दिखाइए. चीन वहां सड़क बना रहा है.''

'पीओके के लिए सीटें आरक्षित रखी गईं'
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 दिसंबर को लोकसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक को लेकर बहस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और इसलिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इस क्षेत्र के लिए 24 सीटें आरक्षित रखी गई हैं. 

यह भी पढ़ें- JNU में प्रोटेस्ट करने पर लगेगा भारी जुर्माना, पार्टी करने वालों को भी देना होगा फाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget