एक्सप्लोरर

Man Vs Wild: पीएम मोदी के बाद बीयर ग्रिल्स के साथ जंगल में तूफानी अंदाज में दिखे थलाइवा, देखें रजनीकांत का फर्स्ट लुक

डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर शो 'इन टू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' को मोशन पोस्टर में रजनीकांत नजर आए. जनवरी में बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूटिंग किया था.

नई दिल्ली: डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर शो 'इनटू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' में सुपरस्टार रजनीकांत का फर्स्ट लुक जारी हुआ है. शो के होस्ट बीयर ग्रिल्स ने रजनीकांत का मोशन पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि वह दुनिया भर के कई स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन रजनीकांत के साथ काम करना खास था.

बता दें कि रजनीकांत ने अपने सिनेमा करियर के 43 साल बाद छोटे पर्दे पर काम किया है. पोस्टर में रजनीकांत और ग्रिल्स को आग और उड़ते मलबे के एक एडवेंचर बैकग्राउंड की थीम में दिखाया गया. 15 सेकंड के मोशन पोस्टर में रजनीकांत ग्रिल्स के साथ जंगल में एक ऑफ-रोड कार की बोनट पर आराम करते हुए भी देखाई दे रहे हैं.

बांदीपुर टाइगर रिजर्व में किया था शूटिंग

जनवरी में रजनीकांत डिस्कवरी चैनल के शो के लिए शूटिंग करने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया था. डिस्कवरी चैनल ने शूटिंग के लिए वन विभाग से अनुमति ली थी.

बांदीपुर टाइगर रिजर्व 874 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैला नेशनल पार्क है, जिसकी स्थापना 1941 में की गई थी. यह नेशनल पार्क राज्य की राजधानी बेंगलुरु से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है. दरअसल रजनीकांत ने जल संरक्षण के लिए डिस्कवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया.

जंगल में टाइगर सहित अन्य जानवर 

इस टाइगर रिजर्व में टाइगर सहित करीब 28 जनवरों को सूचीबद्ध किया गया है. इसमें रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, तेंदुआ, बोनट मैकाक, भारतीय पिपिस्ट्रेल और बार्किंग हिरण शामिल हैं.

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मेजबानी की थी. इस शो को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया था.

 ब्रिटिश सर्विस के पूर्व कर्मचारी हैं बीयर ग्रिल्स

डिस्कवरी के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के होस्ट ग्रिल्स ब्रिटिश सर्विस के पूर्व कर्मचारी हैं. उन्होंने दुनिया भर के सबसे दूरस्थ स्थानों में अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्वाइवल स्ट्रेटजी का प्रदर्शन किया है.

शो में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, टाइटैनिक स्टार केट विंसलेट, टेनिस के स्टर रोजर फेडरर और हॉलीवुड के महान कलाकार जूलिया रॉबर्ट्स और कई अन्य हस्तियों ने भाग लिया है.

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप की कार ताजमहल कैंपस में जाने को लेकर विवाद, SC का आदेश- अंदर नहीं जा सकता कोई वाहन

दिल्ली NCR में लू का अलर्ट, अप्रैल में 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
LeT चीफ आतंकी हाफिज सईद निकला पहलगाम की बर्बरता का आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट की दाखिल
J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Embed widget