एक्सप्लोरर

आज रात 12 बजे से पेट्रोल पंप पर कैशलेस ट्रांजेक्शन में मिलेगी 0.75% की छूट

नई दिल्ली: नोटबंदी के एक महीने बाद सरकार ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कुछ बेहद खास ऐलान किए थे. इन्हीं में एक था कि अगर आप पेट्रोल पंप पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेट्रोल या डीजल खरीदते हैं तो आपको कीमत में 0.75% छूट मिलेगी. अब ये तय हो गया है कि ये छूट आपको आज रात 12 बजे के बाद से मिलने लगेगी. सरकार की मंशा पेट्रोल पंप पर पीएसयू को बढ़ावा देने की थी.

जब आप पेट्रोल पंप पर अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट करेंगे तो डिस्काउंट का पैसा अगले तीन दिन में आपके उसी खाते में आ जाएगा जिससे आपने पेमेंट किया है. इन डिस्काउंट का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था, ''''सरकार प्रयास करती रही है कि क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड या ई-वॉलेट के प्रोयग को बढ़ावा दिया जाए. पिछले एक महीने में यह बढ़ता हुआ दिखा भी है. सरकार इसे और बढ़ावा देना चाहती है. एक तरफ कैशलेस इकोनॉमी होगी और दूसरी तरफ डिजिटलीकरण का प्रयास होगा.''

जानें सरकार और दूसरे बड़े ऐलान

1. ऑनलाइन टिकट पर 10 लाख का बीमा इस देश में जितने लोग रेलवे से सफर करते हैं उनमें से 58% आज भी ऑन लाइन टिकट बुक करते हैं. इसलिए जो ऑनलाइन टिकट बुक करेगा उसे दस लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा. जो कैश में पेमेंट करेगा उसे ये सुविधा नहीं मिलेगी. 2. रेल यात्रा के दौरान 5% की छूट रेलवे कैंटरिंग, एक्मोडेशन और रिटायरिंग रूम जैसी सुविधाओं के लिए जो डिजिटल मोड से पेमेंट करेगा उसे रेलवे 5% की छूट देगा. 3. जेनरल इंश्योरेंस पर 10% और जीवन बीमा पर 8% की छूट पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंश कंपनी जो जनरल इंश्योरेंस में हैं या लाइफ इंश्योरेंस में हैं. अगर कोई उनके कंस्टमर पोर्टल से पॉलिसी खरीदता है या किस्त जमा करता है तो उन्हें जनरल इंश्योरेंस के केस में 10% छूट मिलेगी और लाइफ इंश्योरेंस के केस में 8% छूट मिलेगी. ये नई पॉलिसी खरीदने पर ही होगा. 4. डिजिटल पेमेंट कोई ट्रांजेक्शन फी नहीं जितने भी सेंट्रल गवर्नमेंट के पीएसयू हैं वो इंश्योर करेंगे कि उनसे साथ जितने लोगों के संबंध हैं. वहां जितने भी ट्रांजेक्शन होते हैं उनमें ट्रांजेक्शन फीस और एमडीआर चार्ज का बोझ किसी कस्टमर के ऊपर ना आए. 5. रेंटल किराए में कमी पीएसयू बैंक ये तय करेंगे कि पीओएस टर्मिनल, माइक्रो एटीएम और मोबाइल पीओएस उनका जो रेंटल किराया है वो 100 रुपये महीने से ज्यादा न हो. आज तक साढ़े 6 लाख मशीन प्रोवाइड की गई हैं इन्हें आगे और बढ़ाया जाएगा. पुरानी मशीनों को भी यह सुविधा मिलेगी. 6. 2000 रुपये के लेन-देन पर कोई सर्विस टैक्स नहीं क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से 2000 रुपये तक के लेन देन में सर्विस चार्ज नहीं लगेगा. 7. टोल पर 10% की छूट नेशनल हाइवे पर टोल के लिए डिजिटल तरीके से पेमेंट करने पर 10% की छूट मिलेगी. नकद पेमेंट करने वालों को यह फायदा नहीं मिलेगा. जेटली ने कहा कि यह सभी आदेश जल्द लागू होंगे. संबंधित विभाग इससे संबंधित नोटिफिकेशन जल्द जारी करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget