एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनावः दिलीप घोष का विवादित बयान- जहां लुंगी पहने लोग हैं वहीं सबसे ज्यादा हिंसा हो रही है

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनाव प्रचर करने पहुंचे दिलीप घोष ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जहां लुंगी पहने लोग हैं वहीं सबसे ज्यादा हिंसा हो रही है. ममता बनर्जी इन लोगों को गरीब और अपराधी बना कर रखा है.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है. दिलीप घोष ने कहा है टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के नेता लोगों को डरा कर रखना चाहते हैं. कूच बिहार में प्रचार करने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि जिले में काफी उपद्रव होता है. मैं आज कूच बिहार में प्रचार करूंगा. इस दौरान दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी एक विशेष समुदाय के लोगों को गरीब और अपराधी बना कर रखा है.

'ममता को घर में बंद कर देना चाहिए'

दिलीप घोष ने कहा, ''एक विशेष समुदाय के लोगों को ममता बनर्जी ने गरीब और अपराधी बना कर रखा है. इन लोगों से देश विरोधी काम करवाए जा रहे हैं. जहां लुंगी पहने लोग हैं वहीं सबसे ज्यादा हिंसा हो रही हैं. तृणमूल का जनाधार समुदाय विशेष तक सिमट गया है.''

मुस्लिम से वोटों की अपील पर चुनाव आयोग की ओर से मिले नोटिस को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''नोटिस से कुछ नहीं होने वाला है. ममता बनर्जी को घर में बंद कर देना चाहिए.'' बात दें कि ममता बनर्जी ने मुस्लिम समाज से वोट न बांटने की बात कहते हुए टीएमसी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान की अपील की थी.

'कूच बिहार में होता है उपद्रव'

कूच बिहार में हुए हमले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''कूच बिहार जिले में काफी उपद्रव होता है. टीएमसी के नेता लोगों को डरा कर रखना चाहते हैं. लोकसभा चुनाव में लोगों में परिवर्तन किया. मैं आज भी कूच बिहार में प्रचार करने वाला हूं.'' बता दें कि इस हमले को लेकर एसपी ने बताया कि 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले में दिलीप घोष की कार को काफी नुकसान पहुंचाया गया था.

मनी कूपन बांटने के आरोप को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि हमें हमें दस्तावेज मिलेगा तो हम जांच के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं सीएम पद का दावेदार नहीं हूं, इस संबंध में मुझे कोई भी जानकारी नहीं है. ये पार्टी तय करेगी कि किसे मुख्यमंत्री बनाना है.

कब-कब है वोटिंग

बता दें कि राज्य में आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले तीन चरण का चुनाव संपन्न हो गया है. चौथे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को है जबकि पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगें.

नरोत्तम मिश्रा का ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर हमला- देश में दो व्हीलचेयर फेमस है एक हार के डर से दूसरा मार के डर से

चौथे चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार, 10 अप्रैल को 44 सीटों पर होगी वोटिंग 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget