एक्सप्लोरर

Vice President Election 2022: क्या जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल में बेहतर काम करने का फल मिला? NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Jagdeep Dhankhar Vice President: पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच विवाद जारी रहा जो आए दिन मीडिया की सुर्खियां बना रहता था. अब धनखड़ को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है.

Vice President Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली मुख्यालय (Delhi Office) में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक (Parliament Meeting) में उपराष्ट्रपति पद (Vice President) के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को उम्मीदवार चुन लिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इसका ऐलान कर दिया है. जगदीप धनखड़ जुलाई 2019 से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. इस कार्यकाल के दौरान धनखड़ के रिश्ते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से काफी खटास भरे रहे. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच विवाद जारी रहा जो आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बना रहता था. अब धनखड़ को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद पर रहते हुए जगदीप धनखड़ ने सूबे की ममता सरकार पर 'अत्यधिक तुष्टिकरण करने, सांप्रदायिक संरक्षण देने और माफिया सिंडिकेट्स द्वारा राज्य के लोगों से जबरन पैसों की वसूली करने का आरोप लगाया था. वहीं राज्यपाल धनखड़ के इन आरोपों पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार भी चुप नहीं बैठती थी वो भी लगातार धनखड़ पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाया करती थीं. 

अभिषेक बनर्जी पर एक्शन लेने को कहा
राज्यपाल धनखड़ ने न्यायपालिका पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी के बाद ममता बनर्जी से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक्शन लेने को कहा था. वहीं इसके पहले ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल को नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को बनाने के लिए विधानसभा में एक विधेयक पेश करने का फैसला किया था. इस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच जमकर तनातनी हुई थी.

बीरभूम हिंसा पर धनखड़ ने बोला था ममता पर हमला
मार्च 2022 में पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले में 8 लोगों की जान चली गई थी जिसके बाद धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया था. प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए धनखड़ ने कहा था, 'राज्य में मानवाधिकारों का खात्मा हो चुका है और कानून व्यवस्था भी ढीली पड़ गई है.' राज्यपाल ने कहा था, 'राज्य हिंसक संस्कृति और अराजकता की चपेट में है.'

बाबुल सुप्रियों की मांग को दरकिनार कर सुर्खियां बटोरी
वहीं एक और मामला था जिसे मीडिया ने खूब चर्चा में बनाए रखा था जब बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हुए थे तब बाबुल सुप्रियो की मांग थी कि उन्हें गवर्नर की बजाए विधानसभा स्पीकर से शपथ दिलवाई जाए. बाबुल सुप्रियों की इस मांग को धनखड़ ने नामंजूर कर दिया था

6 अगस्त को होने हैं उपराष्ट्रपति के चुनाव
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) का इस साल कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है जिसके बाद देश के नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव (Vice President Election 2022) होगा. ये चुनाव 6 अगस्त को होगा और उसी दिन इस चुनाव का परिणाम भी आ जाएगा. उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है. 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जुलाई है. आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्यसभा के 233 सांसदों के साथ ही 12 मनोनीत सांसद  मतलब राज्यसभा के कुल 255 सांसद और लोकसभा के सभी 543 सांसद मतदान करते हैं.

यह भी पढ़ेंः 

Presidential Candidate 2022: देश को पहला दलित, पहला मुस्लिम - राष्ट्रपति कांग्रेस ने दिया, पहली आदिवासी भाजपा ने दिया

Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा की राष्ट्रपति उम्मीदवारी को मिला कितने दलों का साथ? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget