एक्सप्लोरर

धोनी की निजी जानकारी 'लीक' होने पर पत्नी साक्षी नाराज, केंद्रीय मंत्री पर उतारा गुस्सा

नई दिल्ली : टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी लीक होने पर बवाल मच गया है. धोनी के आधार कार्ड की जानकारी सरकार के ट्विटर हैंडल पर लीक हो गई है. धोनी की पत्नी साक्षी ने टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद पर अपना गुस्सा उतारा है. दरअसल केंद्र सरकार इन दिनों देश के हर नागरिक को आधार से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है. इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मामलो को हवा दे दी है.

लोगों को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर इसका प्रचार किया जा रहा है

इस वजह से आधार से लोगों को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर इसका प्रचार किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े लोग महेंद्र सिंह धोनी के घर पर जाकर उनके आधार के लिए डिटेल जुटा रहे थे. धोनी के बहाने आधार के प्रचार के लिए आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े एक ट्विटर हैंडल से पूरी प्रकिया की तस्वीरें ट्वीट की गई. इसी दौरान गलती से महेंद्र सिंह धोनी की ओर से आधार के लिए भरे गए फॉर्म को भी ट्वीट कर दिया गया.

प्रसाद ने अपने डिपार्टमेंट का बेहतर काम बताते हुए रीट्वीट कर दिया

उस ट्वीट को रविशंकर प्रसाद ने अपने डिपार्टमेंट का बेहतर काम बताते हुए रीट्वीट कर दिया. इसपर धोनी की पत्नी साक्षी ने ट्विट करके कहा है कि क्या किसी की कोई निजी जिंदगी नहीं है. आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई. ये बेहद निराशा जनक है. साक्षी की नाराजगी पर आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फौरन एक्शन लिया और टि्वटर हैंडल से फौरन ही धोनी की जानकारी हटा दी गई.

दिग्विजय सिंह भी विवाद में कूदे, किया ट्वीट

अब इस मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी कूद चुके हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी लीक कर दी है, यह शर्मनाक है. इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है कि इस मामले में उन्हें तुरंत ही माफी मांगनी चाहिए. इसके साथ ही धोनी को दूसरा आधार कार्ड जारी होना चाहिए.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget