एक्सप्लोरर

डीएचएफएल के रेजोल्यूशन प्लान को झटका? डीएचएफएल की समाधान योजना की रफ्तार पर लगा ब्रेक?

DHFL Plan: याचिकाकर्ता के मुताबिक डीएचएफएल से रिकवर की जा सकने वाली संपत्ति की वैल्यू 30 से 40 हजार करोड़ रुपए के बीच है जिसकी वैल्यू सीओसी और प्रशासक ने महज 1 रुपये बताई है.

DHFL Resolution Plan: नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स यानी (CoC) के समाधान योजना (Resolution Plan) को पुनर्विचार करने के लिए वापस करते हुए कहा कि (CoC) और एडमिनिस्ट्रेटर ने डीएचएफएल की कई प्रॉपर्टीज का मूल्यांकन बेहद कम किया है.

गौरतलब है कि हाल में डीएचएफएल (DHFL) को खरीदने वाली पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने डीएचएफएल के बैड लोन की वैल्यू ₹1 बताई. जिसके खिलाफ डीएचएफएल के कर्जदाताओं में से एक 63 मूंस टेक्नोलॉजिस कंपनी ने NCLAT का रुख किया.

बांद्रा हिल और बीकेसी में संपत्ति की वैल्यू 1 रुपये

याचिकाकर्ता के मुताबिक डीएचएफएल से रिकवर की जा सकने वाली संपत्ति की वैल्यू 30 से 40 हजार करोड़ रुपए के बीच है जिसकी वैल्यू सीओसी और प्रशासक ने महज 1 रुपये बताई है. आप ये जानकर शायद हैरान रह जाएंगे कि 1 रुपये वैल्यूएशन बताई गई प्रॉपर्टीज में बांद्रा पाली हिल, बीकेसी, जुहू में प्लॉट्स और एसआरए प्रोजेक्ट्स, पुणे समेत कई शहरों में एग्रीकल्चरल जमीन और अलग अलग डेवलपर्स के साथ दो दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

एनसीएलएटी कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि CoC ने संपत्ति की वैल्यू को कम आंका जबकि नियुक्त की गई एक प्रसिद्ध और निष्पक्ष एजेंसी Knight Frank ने इसकी कीमत तकरीबन 40 हजार करोड़ रुपए आंकी थी. इसी वजह से मामले की सुनवाई कर रही एनसीएलएटी कोर्ट ने कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स के रेजोल्यूशन प्लान को पुनर्विचार करने के लिए लौटा दिया.

संपत्ति का मूल्य कम बताने पर कमिटी पर खड़े हुये कई गंभीर सवाल

याचिका में ऐसे रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी देने वाली क्रेडिटर्स की कमिटी पर कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं. याचिका के मुताबिक, इन प्रॉपर्टीज की वैल्यू 1 रुपए बताने का मतलब है कि इस प्रॉपर्टी को बेचने से हासिल होने वाली रकम कर्जदाताओं को देकर कर्जा चुकाने के बजाय डीएचएफएल कंपनी को खरीदने वाली कंपनी को मिलेगी.

सुप्रीम कोर्ट जा सकता है पीरामल ग्रुप

ये कोई पहली बार नहीं है जब CoC पर आरोप लगे हों. इससे पहले CoC ने डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन के कर्जदाताओं को 100 फीसदी बकाया चुकाने के प्रस्ताव को भी नजरंदाज किया था. गौरतलब है कि पीरामल ग्रुप ने डीएचएफएल कंपनी को तकरीबन 34 हजार करोड़ रुपया में खरीदा था. पीरामल ग्रुप द्वारा ऋणदाताओं को किये गए 34,250 करोड़ रुपये के भुगतान में 14,700 करोड़ रुपये नकद और 19,550 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है.

बहरहाल पीरामल ग्रुप ने भी एनसीएलएटी के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बनाया है. लेकिन इस कानूनी लड़ाई के चलते अब कर्जदाताओं को उनका बकाया मिलने में लंबा समय लग सकता है.

Stock Market Opening: बाजार मेंं हरियाली, सेंसेक्स 350 अंक ऊपर खुलकर 57170 के पार, निफ्टी 17400 के करीब पहुंचा

Property Sale: सेबी करेगा इन बिजनेस की प्रॉपर्टी को सस्ते में नीलाम, जानें कब होगा ये ऑक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget