एक्सप्लोरर

मराठा आरक्षण: देर रात साढ़े तीन घंटे की बैठक के बाद फडणवीस सरकार ने दिया समर्थन

मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कल सभी दलों की बैठक बुलाई है, बैठक विधानभवन में दोपहर दो बजे होगी.

नई दिल्ली: मराठा आंदोलन के बाद महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने मराठा आरक्षण को समर्थन देने का फैसला किया है. देर रात शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के बंगले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मराठा नेताओं के बीच देर रात करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक हुई. इस बैठक के बाद ही समर्थन देने का फैसला किया गया है.

मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कल सभी दलों की बैठक बुलाई है, बैठक कल विधानभवन में दोपहर दो बजे होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस समेत, राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष राव साहेब दानवे, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, बबनराव लोनकर और गृह राज्य मंत्री रनजीत पाटिल भी शामिल हुए.

बैठक के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने कहा, ''प्रदेश बीजेपी कार्यकरिणी ने एक प्रस्ताव पास कर मराठा आरक्षण को समर्थन दिया है. बीजेपी सरकार मराठाओं के आरक्षण को समर्थन देने के पक्ष में है, मामला कोर्ट में है और हम रिपोर्ट को जल्द ही कोर्ट में पेश कर जल्द फैसला देने की अपील करेंगे.

25 जुलाई को मराठा आंदोलन कारियों ने मुबंई, अहमद नगर, नवी मुंबई और ठाणे समेत कई इलाकों में बंद बुलाया और इस दौरान जमकर हिंसा की. इस दरान कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया गया. इस आदोंलन की अगुवाई मराठा क्रांति मोर्चा कर रहा है. शाम होते होते मंबई में आंदोलन वापस ले लिया गया लेकिन बाकी जगहों पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर कब्जा पाने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी.

दरअसल 8 साल बाद महाराष्ट्र में 72 हजार सरकारी भर्तियां होने वाली है और सरकारी नौकरी में यही मौका आरक्षण आंदोलन में चिंगारी का काम कर रहा है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इन नौकरियों में 16 फीसदी आरक्षण का भरोसा दिया है. 72 हजार नौकरियों में से 16 फीसदी सीटें मराठाओं के लिए खाली रखी जाएंगी. कोर्ट से आरक्षण पर हरी झंडी मिलने के बाद खाली 16 फीसदी सीटें मराठा उम्मीदवारों को दी जाएंगी लेकिन आरक्षण आंदोलन करने वाले भर्ती रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget