एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: फडणवीस को चुना गया नेता प्रतिपक्ष, सीएम बोले- आपको विरोधी नेता नहीं जिम्मेदार नेता कहूंगा

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी जीत हासिल की है. कल विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज महाविकास अघाड़ी गठबंधन का स्पीकर भी चुना गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र विदानसभा में देवेंद्र फडणवीस को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं आपको विपक्षी नेता नहीं बल्कि जिम्मेदार नेता कहूंगा. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपका दोस्त रहूंगा.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैं भाग्यशाली मुख्यमंत्री हूं क्योंकि जिन लोगों ने मेरा विरोध किया आज मेरा साथ हैं और जो मेरे साथ थे वो आज मेरे खिलाफ हैं. मैं आज यहां अपने भाग्य और आशीर्वाद से पहुंचा हूं. मैंने कभी किसी ने नहीं कहा कि मैं यहां आने वाला हूं लेकिन मैं आ गया.''

BSF के स्थापना दिवस पर सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, मंत्री बोले- दुश्मन अब कई बार सोचता है

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत सारी बातें सीखी हैं और मैं हमेशा उनका दोस्त बनकर रहूंगा. मैं अभी भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ हूं और इसे कभी नहीं छोड़ूंगा. पिछले पांच साल में मैंने कभी सरकार को धोखा नहीं दिया.'' ठाकरे ने कहा, ''मैं आपको विरोधी नेता नहीं कहूंगा लेकिन मैं आपको जिम्मेदार नेता कहूंगा. अगर आप हमारे साथ अच्छे होते तो यह सब नहीं होता.''

बता दें कि महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे सरकार को लगातार दो बड़ी सफलताएं मिली हैं. ठाकरे ने कल विधानसभा में कल विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज महाविकास अघाड़ी गठबंधन का स्पीकर भी चुना गया है. कांग्रेस विधायक नाना पटोले को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. नाना पटोले ने अपना कामकाज भी संभाल लिया है.

महाराष्ट्र: 24 घंटे के अंदर उद्धव सरकार की दूसरी जीत, MVA के नाना पटोले निर्विरोध स्पीकर चुने गए

नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सदन में अभिनंदन प्रस्ताव लाया गया. जिस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने नाना पटोले को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget