एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 24 घंटे के अंदर उद्धव सरकार की दूसरी जीत, MVA के नाना पटोले निर्विरोध स्पीकर चुने गए

नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सदन में अभिनंदन प्रस्ताव लाया गया. जिस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने नाना पटोले को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी.

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी जीत हासिल की है. कल विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज महाविकास अघाड़ी गठबंधन का स्पीकर भी चुना गया है. कांग्रेस विधा.क नाना पटोले को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. नाना पटोले ने अपना कामकाज भी संभाल लिया है.

बता दें कि पहले बीजेपी की ओर से किशन कथोरे को उम्मीदवार बनाया गया था. लेकिन आज सुबह बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया. बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कह कि सरकार के नेताओं ने अनुरोध किया था कि हम अपना उम्मीदवार वापस ले लें जिससे राज्य की परंपरा बरकरार रहे. इसलिए परंपरा को कायम रखते के लिए हम अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले रहे हैं.

नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सदन में अभिनंदन प्रस्ताव लाया गया. जिस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने नाना पटोले को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''विधानसभा में पहुचना कठिन काम है. एक बागी, अन्याय ना सहन करने वाला, किसी की परवाह ना करने वाला , महाराष्ट्र का एक बेटा आज अध्यक्ष पद पर विराजमान हुआ है. पक्ष और विपक्ष , दोनो को साथ लेकर चलना है. नान पटोले खुद किसान परिवार से आते हैं, इसलिए मुझे विश्वास है कि वो सभी के साथ न्याय करेंगे.''

वहीं नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''आपका अभिनंदन करता हूं, हमने उम्मीदवारी दी थीलेकिन सभागृह की परंपरा है कि अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाए. इसिलिए हमने उम्मीदवारी वापस ले ली. आपसे हमारा पुराना संबंध है. उम्मीद है कि आप दोनों पक्षो को सुनेंगे और समान अवसर देंगे. उन्होंने कहा कि आपको दोनों तरफ की पार्टी की क्षमता और मर्यादा पता है. महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष पद की बड़ी प्रतिष्ठा रही है.

कौन हैं नाना पटोले? नान पटोले कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गये थे और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. हालांकि, पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेदों के बाद दिसंबर 2017 में भगवा पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में लौट आये. पटोले विदर्भ के सकोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget