एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला के बयान के बाद बीजेपी नेता का बड़ा दावा- 2014 के बाद से NC नेतृत्व करता रहा है BJP से गठबंधन की कोशिशें

Devender Singh Rana On Farooq Abdullah: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के एक बयान ने राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है.

BJP On Farooq Abdullah: बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक  अब्दुल्ला के अकेले चुनाव लड़ने के बयान से कोई आश्चर्य नहीं हुआ है, साथ ही दावा किया कि एनसी ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने की कोई बार कोशिशें की हैं.

एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार (15 फरवरी) को कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. हालांकि, बाद में एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है और रहेगी. 

फारूक अब्दुल्ला को लेकर क्या बोले देवेंद्र सिंह राणा?

बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''डॉ फारूक अब्दुल्ला के बयान ने मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य में नहीं डाला है क्योंकि 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व बीजेपी के साथ गठबंधन करने के लिए बहुत उत्सुक रहा है और बीजेपी ने बार-बार उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है.''

उन्होंने कहा कि वह नेशनल कांफ्रेंस के हिस्सा थे, इसलिए बहुत विश्वास से बता रहे हैं कि बीजेपी के साथ बार-बार गठबंधन की कोशिश की गई. 

बीजेपी नेता ने कहा, ''अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद भी (एनसी की ओर से) बीजेपी के साथ किसी प्रकार का रणनीतिक गठबंधन या समझ बनाने का प्रयास किया गया...''

क्या कहा था फारूक अब्दुल्ला ने?

एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को घोषणा की थी कि आगामी लोकसभा चुनाव और केंद्र शासित प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी. फारूक अब्दुल्ला के बयान को इंडिया गठबंधन और क्षेत्रीय गठजोड़ पीएजीडी के लिए एक झटके के तौर पर देखा जाने लगा.

एनसी अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ''चुनाव होंगे और मुझे लगता है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ होंगे. जहां तक सीटों के बंटवारे की बात है तो मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नेशनल कांफ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी. इसमें कोई दो राय नहीं है.” इसके कुछ देर बाद एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया था. उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा करना जरूरी हुआ तो दरवाजे खुले हैं.

यह भी पढ़ें- पहले लालू यादव, अब तेजस्वी भी CM नीतीश पर नरम, राहुल गांधी की सभा से क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget