एक्सप्लोरर

Special Report: जानें कैसे भारतीय जवानों ने सीमा पार किया सर्जिकल स्ट्राइक, 38 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में भारत के 19 जवानों की शहादत हो गई थी. इस हमले के लगभग 10 दिन बाद भारत के जांबाजों ने पीओके में घुसकर आतंकियों का सफाया किया था. आइए आज हम आपको आतंकवाद के खात्में के खुफिया मिशन के बारे में बताते हैं.

नई दिल्ली: 29 सितंबर को पूरा देश 2016 में भारतीय जवानों द्वारा सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिराह मना रहा है. 2016 में इसी दिन भारतीय सेना ने उरी में आर्मी बेस कैंप पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले का मुहतोड़ जवाब दिया था. 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में भारत के 19 जवानों की शहादत हो गई थी. इस हमले के लगभग 10 दिन बाद भारत के जांबाजों ने पीओके में घुसकर आतंकियों का सफाया किया था.

आइए आज हम आपको आतंकवाद के खात्में के खुफिया मिशन के बारे में बताते हैं.

1-पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना लगातार सरहद पर जंग लड़ रही है लेकिन आज से ठीक 2 साल पहले जब उरी हमला हुआ तो सेना ने निश्चय किया कि वह आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारेगी. इसको लेकर भारतीय सेना ने जो प्लान बनाया था उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख समेत कई बड़े सैन्य प्रमुख शामिल थे. प्लान तैयार था और अब बस इस मिशन को अंजाम देना था.

2-सरहद पार किए गए इस ऑपरेशन को ऑपरेशन X नाम दिया गया. उरी हमले के बाद ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अपनी मंसा जाहिर कर दी थी. उन्होंने कहा था कि जो भी इस निंदनीय कृत के पीछे है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. इस ऑपरेशन के लिए नॉर्दन कमांड के 2 बटालियन काम कर रही थी. सेना के नॉर्दन कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने दोनों बटालियन के कमांडरों को बुलाया और कहा कि आप पता करें कि पाकिस्तान के किन-किन इलाके में अटैक कर सकते हैं. उन्होंने पूरी तैयारी करने को कहा.

3-उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा के आर्डर के बाद नॉर्देन कमांड के दोनों यूनिट की क्रॉस बार्डर स्ट्राइक के लिए ट्रैनिंग शुरू हो गई. ट्रेनिंग के बाद ऑपरेशन X के लिए जवान तैयार थे. सेना प्रमुख दलवीर सिंह ने इस ऑपरेशन को लेकर साफ कहा था कि कोई भी जवान दुश्मन के इलाके में पकड़ा न जाए इसका विशेष ध्यान रखें.

4- 19 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली दोनों बटालियन को उत्तरी कमांड के मुख्यालय में बुलाया गया. 20 और 12 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूरे प्लान को डिस्कस किया गया.

5-सारी तैयारियां हो चुकी थी अब बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमति का इतंजार था. 23 सितंबर को प्रधानमंत्री अपने दफ्तर से निकलकर दिल्ली के मिलिट्री ऑपरेशन रूम पहुंचे. वहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, सेना अध्यक्ष दलवीर सिंह समेत कुछ अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी को पूरा प्लान बताया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने साहसी फैसला लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की इजाजत देदी.

6-प्रधानमंत्री से अनुमति मिलते ही सेना इस मिशन की तैयारी में एक बार फिर जुट गई. कौन-कौन से जवान दुश्मन के इलाके में जाएंगे और किसके के लिए क्या रणनीति होगी इसका फैसला हो गया. मकसद केवल दो ही था. एक उरी हमले का बदला लेना और दूसरा दुश्मन के मन में खौफ पैदा करना.

7-पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हिज्बुल कैंप की सारी जानकरी भारतीय जासूस सेना को दे रहे थे. जासूसों ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारतीय जवानों का दस्ता इस ऑपरेशन के लिए अब तैयार था. इंतजार थी तो बस आदेश की.

8-28 सितंबर 2016 को उत्तरी कमांड के मुख्यालय के ऑपरेशन दस्ता को मिशन पर जाने का आदेश दे दिया गया. ऑपरेशन के 7 दस्ते उरी, पुंछ, कुपवारा, केरन और तंगधार से हमला बोलने के लिए पूरी तरह से तैयार थे.

9-जिन आतंकी ठिकानों को निशानना बनाना था उसके और सैनिकों के बीच करीब 250 किलो मीटर का फासला था और बीच में जगह-जगह पाकिस्तान की सेना का चौकी थी.

10-दस्तों को आतंकियों के चार ठिकानों पर हमला करना था. 2 पर रात के अंधेरे में और 2 पर सुबह की पहली किरण के साथ. यह सबसे बड़ी चुनौती थी क्योंकि हमला अलग-अलग वक्त पर करना था. इसका साफ मतलब था कि एक हमले के बाद पाकिस्तानी सेना दूसरे चौकियों को हमले की जानकारी दे सकती थी. ऑपरेशन के दौरान आतंकी चौकियों में क्या चल रहा है इसकी जानकारी कमांडो को सेटेलाइट के जरिए मिल रही थी.

11-इस बीच पीओके के कन्ना इलाके में पहली सफलता हासिल कर मिशन पूरा होते ही दस्ता सुरक्षित लौट आई. अब केल और लिप्पा में आतंकियों के कैम पर हमला करना था.सुबह की पहली किरण के साथ ही स्पेशल टीम ने दोनों आतंकी कैंपो पर हमला कर दिया और उसे तबाह कर दिया. भारत के जाबांज सैनिकों ने बहादुरी की मिशाल पेश कर दी थी. भारत ने 38 आतंकियों और 2 पाकिस्तानी सेना को इस मिशन के दौरान मार गिराया.

पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक की बात नकारता रहा लेकिन भारत ने एक के बाद एक कई सबूत दिए जिसमें भारतीय जवानों साहस की पूरी कहानी बंया हो रही थी.

यहां देखें- सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कब क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget