एक्सप्लोरर

Explained: WHO की मंजूरी के बावजूद क्यों चीन की कोरोना वैक्सीन को नहीं किया जा रहा स्वीकार

सबसे ज्यादा गंभीर चिंता चीन की वैक्सीन पर सऊदी अरब ने जताई है. वह उन देशों में है जिन्होंने सिनोवाक और सिनोफार्म वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है. इसकी वजह से चीन के वैक्सीन पर निर्भर रहने वाले पाकिस्तान और अन्य इस्लामिक देशों में भारी चिंता बढ़ गई है.

चीन की तरफ से तैयार की गई दो कोविड-19 वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से मंजूरी देने के बावजूद यूएई और बहरीन समेत मध्य-पूर्व के अन्य देशों ने इसे अपने यहां पर मान्यता नहीं दी है. यूएई ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि चीनी वैक्सीन लगाने वालों को देश में एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक तरफ जहां चीन दुनिया के करीब 80 देशों में अपनी वैक्सीन को दान या एक्सपोर्ट कर रहा है  उसके बावजूद उसकी वैक्सीन को लेकर विश्वसनीयता क्यों नहीं बन पाई?

दरअसल, हाल के हफ्तों में चीन में बनी कोविड वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. मई के महीने में सेशेल्स में कोरोना के मामलों में अचानक आई तेजी सुर्खियां बनी. यहां पर विश्व की तुलना में सबसे तेजी के साथ कोरोना के टीके लगाए और अधिकतर आबादी को या तो पहला या फिर वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई.

इनमें से अधिकतर लोगों ने चीन में बनी वैक्सीन सिनोफॉर्म की डोज लगाई थी. यहां की सरकार ने मई की शुरुआत में ही कहा कि जो कोरोना के जो नए केस आ रहे हैं उनमें से 37 फीसदी ऐसे लोगों हैं जिन्होंने वैक्सीन की डोज ले ली है.

उसके बाद से सऊदी अरब, बहरीन, यूएई और फिलिपिंस ने चीन की वैक्सीन के प्रभावोत्पादकता और इसकी मंजूरी पर चिंता जताई है. फिलिपिंस के राष्ट्रपति ने तो सिनोफार्म वैक्सीन लगाने की वजह से इसके प्रमोट करने को लेकर हो रही आलोचना के के चलते माफी तक मांगी. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की मई के आखिर की एक रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया कि फिलिपिन्स के लोग कोरोना की वैक्सीन खासतौर से चीन की वैक्सीन को सुरक्षा और प्रभावोत्पाकता की वजह से नहीं लेना चाहते हैं.

हालांकि, सबसे ज्यादा गंभीर चिंता चीन की वैक्सीन पर सऊदी अरब ने जताई है. वह उन देशों में है जिन्होंने सिनोवाक और सिनोफार्म वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है. इसकी वजह से चीन के वैक्सीन पर निर्भर रहने वाले पाकिस्तान और अन्य देशों के लिए भारी चिंता बढ़ गई है. पाकिस्तान अब सऊदी अरब से बात कर इसका वैकल्पिक समाधान तलाशने में लगा हुई हैं.

ये भी पढ़ें: देश में औरतों से ज्यादा पुरुषों को लगी कोरोना वैक्सीन, अब भी हम अमेरिका से सीख सकते हैं कैसे महिलाओं में तेज़ कर सकते हैं टीकाकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget