एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में भी रोड एक्सीडेंट में हर घंटे हो रही थी 14 लोगों की मौत, साल 2020 में 1.20 लाख ने गंवाई जान

लॉकडाउन के दौरान हर घंटे सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो रही थी. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में 1.20 लाख लोगों की मौत हो गई थी.

नई दिल्लीः भारत में 2020 में 'लापरवाही के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मौत' के 1.20 लाख मामले दर्ज किए गए. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 लॉकडाउन के बावजूद हर दिन औसतन 328 लोगों ने अपनी जान गंवाई. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2020 की वार्षिक 'क्राइम इंडिया' रिपोर्ट में खुलासा किया कि लापरवाही के कारण हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन साल में 3.92 लाख लोगों की जान गई है. आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.20 लाख लोगों की मौत हुई जबकि 2019 में यह आंकड़ा 1.36 लाख और 2018 में 1.35 लाख था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी की रिपोर्ट से पता चलता है कि देश में 2018 के बाद से 'हिट एंड रन' यानी टक्कर मारकर भागने के 1.35 लाख मामले दर्ज किए गए हैं. अकेले 2020 में, 'हिट एंड रन' के 41,196 मामले सामने आए. 2019 में ऐसे 47,504 और 2018 में 47,028 मामले सामने आए थे.

आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में देश भर में हर दिन 'हिट एंड रन' के औसतन 112 मामले सामने आए. सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाने से 'चोट' लगने के मामले 2020 में 1.30 लाख, 2019 में 1.60 लाख और 2018 में 1.66 लाख रहे, जबकि इन वर्षों में 'गंभीर चोट' लगने के क्रमश: 85,920, 1.12 लाख और 1.08 लाख मामले दर्ज किये गए.

इस बीच, देश भर में 2020 में रेल दुर्घटनाओं में लापरवाही से मौत के 52 मामले दर्ज किए गए. 2019 में ऐसे 55 और 2018 में 35 मामले दर्ज किए गए थे. एनसीआरबी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 के दौरान, भारत में 'चिकित्सा लापरवाही के कारण मौतों' के 133 मामले दर्ज किये गए. 2019 में ऐसे मामलों की संख्या 201 जबकि 2018 में 218 थी.

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में 'नागरिक निकायों की लापरवाही के कारण मौत' के 51 मामले सामने आए. 2019 में ऐसे मामलों की संख्या 147 और 2018 में 40 थी. आंकड़ों में बताया गया है कि 2020 में देश भर में 'अन्य लापरवाही के कारण मौत' के 6,367 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 7,912 और 2018 में 8,687 थे.

एनसीआरबी ने रिपोर्ट में कहा कि देश में 25 मार्च, 2020 से 31 मई, 2020 तक पूरी तरह कोविड-19 लॉकडाउन लागू रहा और इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही 'बहुत सीमित' थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों, चोरी, लूट, डकैती और झपटमारी के मामलों में गिरावट आई है.

ईटानगर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ युवाओं ने उठाया सामूहिक कदम, बुलेट से थाने पहुंचकर मॉडिफाइड साइलेंसर हटाए

India Weather Update: मुंबई में आज से भारी बारिश का अनुमान, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget