एक्सप्लोरर

Desh Ka Mood: राहुल गांधी और CM योगी को लेकर कैसा है जनता का मूड? लोकसभा चुनाव से पहले ABP News Survey में आया चौंकाने वाला नतीजा

ABP News UP Survey: लोकसभा चुनाव से सालभर पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में जनता का मिजाज क्या है, एक सर्वे के नतीजों से यह पता लगता है.

Desh Ka Mood ABP News UP Survey: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी संसद सदस्यता जाने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सूबे में अपने कामकाज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लोकसभा चुनाव से करीब सालभर पहले इन दो बड़े नेताओं को लेकर जनता का मूड क्या है, एबीपी न्यूज इसे समझ रहा है. राहुल और योगी के प्रति जनता के मिजाज का अंदाजा एबीपी न्यूज (ABP News) के लिए किए गए मैट्राइज (Matrize) के सर्वे से लगता है. सर्वे में राहुल गांधी के मौजूदा हालात, उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी के कामकाज से जुड़े कई सवाल पूछे गए. 

बता दें कि राहुल गांधी से जुड़े सवाल 23 से 25 मार्च के बीच 10 हजार लोगों से पूछे गए. वहीं, यूपी सरकार और सीएम योगी से जुड़े सवाल 7 से 22 मार्च के बीच 80,600 लोगों से पूछे गए. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 प्रतिशत है. आइये जानते हैं राहुल गांधी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कैसा है जनता का मूड.

राहुल गांधी को मिली सजा पर जनता की राय क्या है?

  • सदस्यता खत्म होना सही- 23 फीसदी
  • बयान गलत लेकिन सदस्यता रहे- 31 फीसदी
  • सजा से असहमत, राजनीति हुई- 22 फीसदी
  • पता नहीं- 4 फीसदी

राहुल गांधी को गुजरात के सूरत कोर्ट ने 2019 के 'मोदी सरनेम' वाले मानहानि मामले में दो साल कारावास की सजा सुनाई है, जिसके चलते उनकी संसद सदस्यता चली गई. राहुल को मिली सजा पर कांग्रेस में जहां रोष है तो वहीं सर्वे में 23 फीसदी जनता ने सांसद के तौर पर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने को सही करार दिया है. 31 फीसदी लोगों ने कहा कि राहुल का बयान गलत था लेकिन सदस्यता रहनी चाहिए.

राहुल के 'लोकतत्र खत्म' बयान पर जनता की राय?

  • विदेश में ऐसा कहना गलत- 67 फीसदी
  • बीजेपी राजनीति कर रही- 27 फीसदी
  • पता नहीं- 6 फीसदी

राहुल गांधी ने हाल में लंदन की यात्रा की थी, जहां उन्होंने भारत में 'लोकतंत्र को खतरा' संबंधी बयान दिए थे. सर्वे में सबसे ज्यादा 67 फीसदी लोगों ने कहा कि विदेश में ऐसे बयान देना गलत है. 

कांग्रेस का आरोप राहुल को बोलने से रोका?

  • पूरी तरह सहमत- 19 फीसदी
  • कुछ हद तक सहमत- 27 फीसदी
  • पूरी तरह असहमत- 49 फीसदी
  • पती नहीं- 5 फीसदी

कांग्रेस पार्टी आरोप लगाती आई है कि संसद में राहुल गांधी के बोलने को लेकर बीजेपी की ओर से बाधा डाली गई. सर्वे में सबसे ज्यादा 49 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के आरोप से पूरी तरह असहमति जताई है.

यूपी सरकार का कामकाज कैसा?

  • बहुत बेहतर- 42 फीसदी
  • संतोषजनक- 36 फीसदी
  • बेहद खराब- 22 फीसदी

सर्वे में सबसे ज्यादा 42 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज को 'बहुत बेहतर', 36 फीसदी लोगों ने 'संतोषजनक' तो 22 फीसदी लोगों ने इसे 'बेहद खराब' करार दिया है, इससे जनता का मूड योगी सरकार के पक्ष में नजर आता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ का कामकाज कैसा?

  • बहुत बेहतर- 52 फीसदी
  • संतोषजनक- 27 फीसदी
  • बेहद खराब- 21 फीसदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज को लेकर भी जनता ने राय दी है. सर्वे के अनुसार, 52 फीसदी लोग सीएम योगी के कामकाज को 'बहुत बेहतर' मानते हैं. 

मुख्यमंत्री के रूप में पसंद कौन?

  • योगी आदित्यनाथ- 61 फीसदी
  • अखिलेश यादव- 24 फीसदी
  • मायावती- 11 फीसदी
  • अन्य- 4 फीसदी

सीएम के तौर पर किसका कार्यकाल बेहतर?

बुलडोजर एक्शन के बारे में क्या राय है?

  • माफिया के खिलाफ कारगर- 54 फीसदी
  • कुछ हद तक कारगर- 31 फीसदी
  • सिर्फ प्रचार का तरीका- 15 फीसदी

ऊपर दिए गए बाकी सवालों और सामने आए नतीजों से भी जनता के मूड का अंदाजा सीएम योगी को लेकर लगता है.  

यह भी पढ़ें- ABP News Survey: क्‍या मोदी सरकार के कामकाज से नाराज है देश की जनता या बेहद खुश, जानें सर्वे के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन समन और हाई कोर्ट के निर्देश के बाद CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, हस्ताक्षर जालसाजी मामले में हुई पूछताछ
तीन समन और हाई कोर्ट के निर्देश के बाद CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, हस्ताक्षर जालसाजी मामले में हुई पूछताछ
सिग्नेचर फ्रॉड केस में सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, छह घंटे तक हुई पूछताछ
सिग्नेचर फ्रॉड केस में सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, छह घंटे तक हुई पूछताछ
नमाजियों का कत्लेआम, इलाज करने वालों पर फायरिंग, PoK में पाकिस्तान की बेरहमी की गवाही दे रहे कांच और दीवार
नमाजियों का कत्लेआम, इलाज करने वालों पर फायरिंग, PoK में पाकिस्तान की बेरहमी की गवाही दे रहे कांच और दीवार
अगले एक हफ्ते में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिखाएगा असर, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
अगले एक हफ्ते में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिखाएगा असर, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget