एक्सप्लोरर

डेपसांग प्लेन्स में चीन खड़ी कर रहा है परेशानी, इस इलाके के बारे में जानें पूरी बात

साल 2013 में यहीं पर चीन की सेना ने 25 दिनों तक अपने टेंट लगा दिए थे. इसके बाद फेसऑफ की स्थिति बन गई थी. डेपसांग में कुल पांच पेट्रोलिंग प्वाइंट हैं.

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख के जिस डेपसांग-प्लेन्स इलाके में चीनी सेना भारतीय सैनिकों की पेट्रोलिंग में बाधा डाल रही है, वो भारत-चीन सीमा के सामरिक दर्रे, काराकोरम पास के बेहद करीब का इलाका है. इसी डेपसांग प्लेन्स में वर्ष 2013 में भी चीन की पीएलए सेना ने करीब 25 दिन तक अपने तंबू गाड़ लिए थे, जिससे फेसऑफ की स्थिती बन गई थी.

जीवन नाला और रकी नाला के बीच में पांच पेट्रोलिंग प्वाइंट हैं

जानकारी के मुताबिक, डीएसडीबीओ यानि दुरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड इसी डेपसांग प्लेन के करीब से होकर जाती है. ये जगह काराकोरम पास(दर्रे) के करीब है और  यहां से दौलत बेग ओल्डी की दूरी 30 किलोमीटर की है. इस डेपसांग प्लेन में कुल पांच पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी) हैं जहां चीनी सेना भारतीय सैनिकों को गश्त करने से लगातार रोक रही है. दरअसल, यहां एक वाई-जंक्शन बनता है, जो बुर्तसे से कुछ किलोमीटर पर है. उसी से सटे दो नालों जीवन नाला और रकी नाला के बीच में ये पांच पेट्रोलिंग प्वाइंट हैं. ये पेट्रोलिंग प्वाइंट पीपी-10, 11, 11ए, 12 और 13 हैं.

इन पांचों पेट्रोलिंग प्वाइंट पर चीनी सेना गश्त के दौरान अड़ंगा लगा रही है. खबर है कि चीनी सेना ने डेपसांग प्लेन के करीब अपने इलाके में हेवी-मोबिलाइजेशन किया है. इसके तहत बड़ी तादाद में सैनिक, गाड़ियां और स्पेशल एक्यूपमेंट इकठ्ठा किया है.

साफ है कि गलवान घाटी, फिंगर-एरिया, पैंगोंग त्सो लेक और गोगरा (हॉट स्प्रिंग) के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच ये पांचवा फ्लैस-पॉइंट यानि विवादित इलाका है.

एलएसी को पश्चिम की तरफ धकेलना चाहती है चीनी सेना?

ऐसा लगता है कि चीनी सेना एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्चयुल कंट्रोल को पश्चिम की तरफ धकेलना चाहती है ताकि डेपसांग प्लेन्स में कुछ इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया जाए.

इसी डेपसांग प्लेन्स में साल 2013 में भी चीनी सेना अपने टेंट गाड़कर बैठ गई थी. उस दौरान दोनों देश की सेनाओं के बीच फेसऑफ की स्थिति बन गई थी, क्योंकि भारतीय सेना ने भी अपना कैंप कुछ दूरी पर जमा लिया था. उस वक्त उच्च स्तर के राजनीतिक और राजनयिक दखल के बाद ही फेसऑफ खत्म हुआ था और दोनों देश की सेनाएं पीछे हटी थीं. करीब 25 दिन बाद फेसऑफ खत्म हुआ था.

2013 के फेसऑफ के बाद IAF ने डीबीओ में बंद पड़ी हवाई पट्टी शुरू की थी

इस फेसऑफ के करीब चार महीने बाद ही भारतीय वायुसेना ने डीबीओ में सालों से बंद पड़ी अपनी हवाई पट्टी को फिर से शुरू किया था. उस दौरान वायुसेना ने अपने मिलिट्री ट्रांसपोर्ट  एयरक्राफ्ट, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस को यहां पर लैंडिंग कर दुनिया की सबसे उंची हवाई पट्टी का खिताब हासिल किया था. ये हवाई पट्टी '62 के युद्ध के दौरान बनाई गई थी. लेकिन कुछ साल बाद ही इस इलाके में भूकंप आने के बाद ये क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके बाद यहां भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर तो ऑपरेशन्स करते थे लेकिन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग बंद कर दी गई थी. अप्रैल 2013 के फेसऑफ के चार महीने बाद लेकिन यहां इस हवाई पट्टी का मालवाहक विमानों के लिए तैयार कर लिया गया.

पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर चेतक हेलीकॉप्टर्स की लैंडिंग कराते थे

वायुसेना के पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने खुद अपनी साल 1980 की फ्लाईट लॉगबुक साझा करते हुए कहा कि वे तभी से डीबीओ और बुर्तसे में अपनी चेतक हेलीकॉप्टर्स की लैंडिंग कराते थे. ऐसे में चीन द्वारा एलएसी को पश्चिम की तरफ खिसकना सरासर गलत है.

डीबीओ हवाई पट्टी बनने से सैनिक और सैन्य साजो सामान को इलाके तक पहुंचाने में काफी मदद मिलती है. डीबीओ रोड और डीबीओ हवाई पट्टी से सैनिकों की मूवमेंट काफी तेज हो गई है.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की फंडिंग 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget