एक्सप्लोरर

Krishna Janmabhoomi: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया मामला

SC Hearing On Demolition Case: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मामले में आज (28 अगस्त) सुनवाई की. इस दौरान रेलवे ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान पूरा हो चुका है.

Plea Against Demolition Near Krishna Janmabhoomi: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि रेलवे ने अतिक्रमण विरोधी अभियान पूरा होने की जानकारी दी है. ऐसे में अब यहां सुनवाई की जरूरत नहीं. किसी दूसरी राहत के लिए याचिकाकर्ता निचली अदालत जा सकते हैं.

16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर 10 दिन की रोक लगाई थी, लेकिन आज इस रोक को आगे बढ़ाने से मना कर दिया. रेलवे ने कोर्ट को बताया था कि जिन मकानों को गिराया जाना था, वह पहले ही गिराए जा चुके हैं. आगे किसी कार्रवाई की कोई योजना नहीं है. इसके बाद जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने मामले पर सुनवाई बंद कर दी.

क्या है मामला?
मथुरा से वृंदावन को जोड़ने वाली रेल लाइन अभी मीटरगेज है. पिछले कई सालों से इस पर रेल सेवा बंद है. लाइन के दोनों तरफ लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं. रेलवे अब इस लाइन को ब्रॉड गेज करने जा रही है. रेलवे ने अपनी जमीन खाली करने के लिए वहां बसे लोगों को तीन बार नोटिस दिया, लेकिन उन लोगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. उसके बाद रेलवे ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की.

याचिकाकर्ता का दावा
मथुरा की नई बस्ती के रहने वाले याचिकाकर्ता याकूब शाह ने दावा किया था कि 100 साल से भी अधिक समय से लोग उस जगह पर बसे हैं. अतिक्रमण अभियान के खिलाफ उनकी याचिका निचली अदालत और इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित है, लेकिन रेलवे ने बुलडोजर चलाने शुरू कर दिए. याचिकाकर्ता के लिए पेश वकील की मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट इलाके में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे, लेकिन कोर्ट ने इससे मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar Case: मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ कांड में फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा? जानें वजह

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Iran Protest: कौन है इरफान सुल्तानी जो लटकेगा फांसी के फंदे पर? | ABPLIVE
Taskaree: The Smuggler's Web Series Review: अपराध की हकीकत बयां करती है नीरज पांडे की ये कहानी
Iran Protest: Iran में जारी है 'रण'... इरफान सुल्तानी को आज सरेआम फांसी! | Irfani Sultani
World Bank का बड़ा बयान | Global Tension के बीच India बनेगा Growth Engine? | Paisa Live
Gujarati Blockbuster Laalo के Director ने कैसे कम बजट में बनाई 100 Cr से ज्यादा की फिल्म?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ऑस्ट्रेलिया ने बदल दिए स्टूडेंट्स वीजा के नियम, जानें भारतीय छात्रों पर कितना पड़ेगा असर?
ऑस्ट्रेलिया ने बदल दिए स्टूडेंट्स वीजा के नियम, जानें भारतीय छात्रों पर कितना पड़ेगा असर?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget