एक्सप्लोरर

कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरने से खुश ममता बनर्जी, कहा-लोकतंत्र, क्षेत्रीय मोर्चे की जीत हुई

इसके साथ ही, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने जेडीएस के नेताओं-एच डी देवगौड़ा और एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस को बधाई दी.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कर्नाटक में तीन दिन पुरानी भाजपा सरकार का गिरना ‘लोकतंत्र और क्षेत्रीय मोर्चे’ की जीत है. कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने आज राज्य विधानसभा में विश्वास मत का सामना किए बिना इस्तीफा दिए जाने की घोषणा कर दी, इस खबर के बाद ममता ने यह बात कही. इसके साथ ही, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने जेडीएस के नेताओं-एच डी देवगौड़ा और एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस को बधाई दी.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा ,‘‘ लोकतंत्र की जीत हुई, कर्नाटक को बधाई. देवगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी, कांग्रेस और अन्य नेताओं को बधाई. ‘क्षेत्रीय’ मोर्चे की जीत हुई’

इससे पहले ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ट्वीट किया था और लिखा था कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम बहुत सम्मान करते हैं और कल कर्नाटक विधानसभा के शक्ति परीक्षण के बाद ही हम क्षेत्रीय दल आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा ने शपथ लेने के दो दिनों बाद शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया. येदुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत के लिए पक्ष में जरूरी सदस्यों की संख्या न होने के कारण इस्तीफा दे दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को आयोजित बहुमत परीक्षण के दौरान येदुरप्पा बहुमत के लिए आवश्यक सदस्यों की संख्या नहीं जुटा सके. विधानसभा में अपने भाषण के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की और वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने राजभवन चले गए. आपको बता दें कि बी एस येदुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किये बगैर ही आज इस्तीफा देने की घोषणा कर दी और इस तरह कर्नाटक में दो दिन पुरानी येदियुरप्पा सरकार गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने कल आदेश दिया था कि येदुरप्पा सरकार आज शाम चार बजे राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें. हालांकि राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदुरप्पा को अपना बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget