एक्सप्लोरर

उतराखंड: GBPUAT की छात्राओं की मांग, हैदराबाद कांड के दोषियों को हो फांसी की सजा

सभी छात्राओं ने मांग है कि दोषी पाए जाने पर तुरंत अपराधी को फांसी की सजा दी जाए. छात्राओं ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

पंतनगर: हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद जिंदा जलाकर मार देने की घटना के पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. हर तरफ से कठोर कानून बनाए जाने की मांग उठने लगी है. आज देश की प्रतिष्ठित गोविंद बल्लभ पंत एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (GBPUAT) में भी छात्राओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

यहां बड़ी मार्केट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तमाम छात्राएं पहुंची. सभी छात्राओं ने मांग है कि दोषी पाए जाने पर तुरंत अपराधी को फांसी की सजा दी जाए. छात्राओं ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके पीछे का कारण मजबूत कानून नहीं होना है. साथ ही कानूनी प्रक्रिया में भी बहुत समय लगता है, इसलिए ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. अगर भारत में भी इस प्रकार के घिनौने काम को अंजाम देने वालों को कोर्ट तुरंत फांसी की सजा सुना दे तभी लोगों में डर का माहौल बनेगा और लोग इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचेंगे.

छात्राओं ने कहा कि 2012 में दिल्ली में निर्भया हत्याकांड हुआ था. उसके बाद भी कई ऐसे मामले सामने आए. हैदराबाद में जो महिला पशु चिकित्सक के साथ हुआ वह बहुत दर्दनाक था. छात्राओं को हमेशा सुरक्षा को लेकर डर लगा रहता है, क्योंकि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले लोग कहीं भी मौजूद हो सकते हैं. इन लोगों को कानून का बिल्कुल भी डर नहीं है. सब जानते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद कुछ नहीं होगा इसलिए ऐसी प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. छात्राओं ने एक सुर में कठोर कानून बनाने और दोषियों पर आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें तत्काल फांसी देने की मांग की.

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में भारी बारिश से मचा हाहाकार, दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, फिलहाल कुछ दिन प्रदूषण से मिल सकती है राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget