एक्सप्लोरर

Delta Plus Variant In India: अब तक महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब सहित आठ राज्यों में मिला कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट, उज्जैन में एक की मौत 

वायरस का नया डेल्टा प्लस स्वरूप अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन तथा रूस में पाया गया है. WHO ने कहा, “डेल्टा, दुनिया भर के 85 देशों में मिला है, डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत सभी क्षेत्रों के अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आने का चलन जारी है, जिनमें से 11 क्षेत्रों में ये पिछले दो हफ्तों में सामने आए.’’

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का अब तक के सबसे खतरनाक वेरिएंट डेल्टा प्लस धीरे धीरे देश में अपने पैर पसार रहा है. देश के आठ राज्यों में इसके केस मिल चुके हैं. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं. जिन दस राज्यों में इसके केस मिलें उनमें महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, शामिल हैं. 

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से एक महिला की 23 मई को मौत हो चुकी है. 

महाराष्ट्र के सात जिलों में मिले 21 केस
महाराष्ट्र के सात जिलों में अब तक डेल्टा प्लस स्वरूप के 21 मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि ऐसे रोगियों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाया गया है. डेल्टा प्लस स्वरूप का प्रकोप अधिक हो सकता है. इस स्वरूप के अध्ययन से संकेत मिला है कि यह पिछले स्वरूपों से अधिक खतरनाक हो सकता है.

कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप अधिक संक्रामक, अधिक खतरनाक- एक्सपर्ट
अमेरिका के सर्जन जनरल डॉक्टर विवेक मूर्ति ने बुधवार को कहा कि अब महामारी के नए मामलों में से लगभग 90 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप अधिक संक्रामक और बीमारी की गंभीरता के लिहाज से अधिक खतरनाक है. उन्होंने एमएसएनबीसी से कहा, ‘‘हमने देखा है कि यह ब्रिटेन में किस तेजी से फैला है जहां लगभग 100 प्रतिशत नए मामलों के लिए यही जिम्मेदार है. और हमने यहां भी वृद्धि देखी है. इसलिए मैं चिंतित हूं.’’

डेल्टा वेरिएंट के हावी होने की आशंका, 85 देशों में सामने आए मामले
डब्ल्यूएचओ की ओर से 22 जून को जारी कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर, अल्फा स्वरूप 170 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है, बीटा स्वरूप 119 देशों में, गामा स्वरूप 71 देशों में और डेल्टा स्वरूप का 85 देशों में पता चला है.

अपडेट में कहा गया, “डेल्टा, दुनिया भर के 85 देशों में मिला है, डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत सभी क्षेत्रों के अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आने का चलन जारी है, जिनमें से 11 क्षेत्रों में ये पिछले दो हफ्तों में सामने आए.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget