एक्सप्लोरर

Delhi के LG ने दिए निर्देश- फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए

Delhi: उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि जिन लोगों का भविष्य उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों पर निर्भर करता है, उनको समय रहते न्याय मिल सके.

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने आज फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (Forensic Science Laboratory -FSL) के कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की. 20,000 से अधिक मामलों की रिपोर्ट अब तक लंबित होने पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस समस्या को हल करने के लिए हर प्रकार की तकनीकी और मानविक क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि लंबित पड़े मामलों का निपटान जल्द से जल्द किया जा सके.

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रिक्त पड़े विभिन्न तकनीकी पदों का संज्ञान लेते हुए उन्हे जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि FSL के जैसी अन्य एजेंसियों/सगठनों से सेवानिवृत्त तकनीकी कर्मियों, को एक अंतरिम और अस्थाई रूप से तत्काल बहाल किया जाए ताकि लंबित मामलों का निपटान हो और उनकी रिपोर्ट सौंपी जा सके. उन्होंने कहा कि FSL को केवल एक सरकारी विभाग के रूप में न देखते हुए एक अलग नज़रिए से देखे, क्योंकि उस पर न केवल न्याय दिलाने बल्कि हजारों अन्य लोगों की जिंदगी एवं उम्मीदें निर्भर करती हैं.

अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं
उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि जिन लोगों का भविष्य उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों पर निर्भर करता है, उनको समय रहते न्याय मिल सके. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी SOPऔर प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक पालन किया जाए और प्रौद्योगिकी क्षमता वाली स्वचालित प्रणालियों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए ताकि मानविक हस्तक्षेप जो कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है, कम से कम हो.

प्रगति की निगरानी करेंगे एलजी
उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह सभी लंबित मामलों के निपटान और प्रगति की निगरानी खुद करेंगे. उपराज्यपाल ने ऐसे सभी मामलों की एक सूची मांगी, जिसमें लंबित मामले पहली बार FSL के पास कब आए और अब उनका निपटान कब तक किया जाएगा, इसका विस्तृत ब्यौरा हो. यह सूचित किए जाने पर कि कई मामलों  में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट नहीं लिए जाने के कारण भी देर होती है. उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह इस मसले का हल मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर जल्द से जल्द निकालेंगे.

उपराज्यपाल ने FSL को फॉरेंसिक साइंसेज के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और प्रतिष्ठित संसाधन केन्द्र के रूप में स्थापित करने का आवाह्न किया, जहां विभिन्न स्तरों के पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करने के साथ-साथ देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों/संस्थानों के फॉरेंसिक साइंस के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.  संस्थान को और मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल ने अधिकारियों को आईआईटी-दिल्ली और राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय, अहमदाबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ गठजोड़ करने की सलाह दी.

एलजी ने कहा कि इससे न केवल FSL दिल्ली की गुणवत्ता (Quality) बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि साइबर फॉरेंसिक से जुड़े मामलों से निपटने में आवश्यक नवीनतम तकनीकी विशेषज्ञता (Technical Expertise) प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सार्क (SAARC) और आसियान (ASEAN) देशों में FSL जैसे संस्थानों के साथ सहयोग और गठजोड़ की संभावना का भी पता लगाया जाए.

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने FSL को आंतरिक संसाधन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए आम लोगों और उद्योगों को अपनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराने का सुझाव दिया. बैठक में अन्य लोगों के अलावा मुख्य सचिव, गृह सचिव, दिल्ली और FSL के निदेशक भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: 

Ram Temple: गुलाबी पत्थरों से बन रहा भव्य राम मंदिर, 1000 साल होगी उम्र, जानिए निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी बातें

Presidential Election 2022: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी पर क्या कुछ कहा? जानिए पूरी खबर

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget