एक्सप्लोरर

13 दिन बाद स्वाति मालीवाल का अनशन खत्म, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हुईं भर्ती

स्वाति मालीवाल रेप के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं. आज तबियत खराब होने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

नई दिल्ली: रेप के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनशन आखिरकार टूट गया है. 13 दिनों के बाद स्वाति का ये अनशन टूटा है. स्वाति फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं.

देश में बढ़ती रेप की घटनाओं से आहत होकर रेप के आरोपियों को छह महीने के अंदर फांसी देने की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनशन पिछले 13 दिनों से जारी था, इसी बीच आज सुबह स्वाति मालीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टर्स ने मालीवाल के आईवी लाइन लगाकर अनशन तुड़वाया.

वहीं अस्पताल में कुछ महिलाएं स्वाति के समर्थन में पोस्टर्स लेकर पहुंचीं. महिलाओं का कहना है कि नेताओं को बाकी चीज़े छोड़कर पहले लड़कियों की सुरक्षा के लिये काम करना चाहिए. साथ ही महिलाओं ने रेप के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की भी मांग की.

इससे पहले डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे देश में 'दिशा विधेयक' तत्काल लागू करने की मांग की थी. आंध्र प्रदेश सरकार ने इस विधेयक को लागू किया है. इसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों को 21 दिन के भीतर निस्तारित करने और मौत की सजा का प्रावधान है.

गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल रेप के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि दिशा विधेयक के पूरे देश में लागू होने तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगी. इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा ने इस विधेयक को पारित किया. प्रस्तावित नये कानून को उस पशुचिकित्सक को श्रद्धांजलि के तौर पर ‘आंध्र प्रदेश दिशा एक्ट क्रिमिनल लॉ (आंध्र प्रदेश अमेंडमेंट) एक्ट, 2019 नाम दिया गया है जिसकी हाल में तेलंगाना में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें

प्रशांत किशोर ने फिर दिखाए बगावती तेवर, राष्ट्रव्यापी NRC को बताया नागरिकता की नोटबंदी

CAB पर बोले अमित शाह- अगर जरूरत हुई तो रचनात्मक तरीके से ढूंढेंगे समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget