एक्सप्लोरर

दिल्लीः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, प्रॉपर्टी पर थी नज़र

दिल्ली पुलिस ने पति की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिर्फ्तार किया है. पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है.

नई दिल्लीः दिल्ली के बुध विहार इलाके में एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम प्रियंका है. उसने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है. दरअसल, मंगलवार को दिल्ली पुलिस को बुध विहार इलाके के एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक शख्स को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है. परिवार का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

अस्पताल पहुंची पुलिस को डॉक्टर ने बताया कि मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा, क्योंकि मृत व्यक्ति के गले पर कुछ इस तरह के निशान है जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं.

पत्नी के बदलते बयानों ने पुलिस का शक किया पुख्ता

दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसका पति काफी समय से बीमार चल रहा था और उसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. वहीं प्रियंका के बयानों में पुलिस को लगातार विरोधाभास नजर आ रहा था. पुलिस ने जब प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच सच उगल दिया.

पुलिस के मुताबिक प्रियंका और उसके पति की उम्र में काफी फर्क था. पूछताछ में प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके पति उसकी शारीरिक इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता था. इसी बीच उसकी करण नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई थी और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

पति की प्रॉपर्टी पर थी नजर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने अपने प्रेमी करण और उसके भाई के साथ अपने पति की हत्या की साजिश रची. दरअसल प्रियंका की नजर अपने पति की प्रॉपर्टी पर थी. मंगलवार को अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर पति की एक स्टॉल से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश के आगे प्रियंका की यह कहानी टिक नहीं पाई और अब अपने प्रेमी करण के साथ सलाखों के पीछे पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस करण के भाई की तलाश कर रही है.

इसे भी देखेंः

श्रीनगर: पार्टी नेताओं के साथ फारूक अब्दुल्ला ने की बैठक, कहा- क्या हमारे लोग घरों से बाहर आ सकते हैं?

भारत-चीन के बीच हुई राजनयिक वार्ता, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget