एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कितना रहेगा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather News: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह फिर से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान काफी कम रहने की संभावना है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है और लोगों को इस ठंड से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार के बीच दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर शीत लहर (Cold Wave) की वापसी की संभावना जताई है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक भीषण शीत लहर देखी गई, जो एक दशक में दूसरी सबसे लंबी अवधि के लिए रही.  

इस महीने अब तक 50 घंटे से अधिक घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद सबसे अधिक है. अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि 17-18 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने दी ये सलाह

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे गर्म ऊनी कपड़े पहनें और अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढक कर रखें. साथ ही लोगों को जहरीले धुएं से बचने के लिए हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए कहा है. 

कितना रहेगा तापमान?

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने से पहले उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में इस महीने के अधिकांश दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. आईएमडी (IMD) ने कहा कि 18 जनवरी से 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार (15 जनवरी) सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Joshimath Crisis: जोशीमठ संकट को लेकर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पिछली बार तुरंत सुनने से किया था इनकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget