एक्सप्लोरर

दिल्ली: यमुना में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा, नदी किनारे बसे इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल ही बताया था कि सरकार ने बढ़े हुए पानी से बचने के लिए तमाम इंतजाम कर लिए हैं और कल रात तक दस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को लेकर बड़ी खबर है. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है और ये खतरे के निशान को पार कर गई है. यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और लोगों को जगह खाली करने के लिए बोला गया है. इसके अलावा लोहा पुल कल ही बंद कर दिया गया था और आज भी यथास्थिति जारी है. माताटीला बांध और हथनीकुंड डैम से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी पूरी तरह से उफान पर है. खबर आई है कि दिल्ली के राम मंदिर में पानी घुस गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल ही बताया था कि सरकार ने बढ़े हुए पानी से बचने के लिए तमाम इंतजाम कर लिए हैं और कल रात तक दस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. दरअसल हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसके चलते यमुना का जलस्तर अत्याधिक बढ़ गया है.

बसंतपुर इलाके में बाढ़ का पानी बढ़ा दिल्ली से सटे बसंतपुर इलाके में अब बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है जिसके चलते प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी अब मकानों को खाली करा रहे हैं. लोग भी हालातों को देखते हुए अब जरूरी सामान को लेकर घरों में ताला लगा कर निकलने लगे हैं. आज सुबह से ही एसडीएम सतबीर मान और एसीपी मौजी राम के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे हैं और लगातार लोगों को इलाके को खाली करने के लिए कह रहे हैं. एसडीएम के मुताबिक इस बात की पूरी आशंका है कि पानी हद से ज्यादा बढ़ेगा , जिसके चलते इन लोगों की जान को खतरा हो सकता है. उनके मुताबिक इसलिए सुबह से ही मकानों को खाली कराए जाने का काम चल रहा है.

वहीं लोगों के मुताबिक हर साल बाढ़ आने पर इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन इस बार पानी के ज्यादा भरने की बात से वह घबराए हुए हैं और अब कोई अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा है तो कोई किराए के मकान में रहने जा रहा है. फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

हालांकि एक परेशानी की बात और भी है कि लोग अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करके यमुना किनारे पर मनोरंजन कर रहे हैं और बढ़े हुए पानी का नजारा देख रहे हैं. कुछ लोग फोटो और वीडियो बना रहे हैं और पुलिस उनको बार-बार हटाने की कोशिश कर रही है लेकिन अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए यहां पर नजारे देखने आ रहे हैं.

ट्रंप ने इमरान खान को चेताया-कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ संभल कर बोलें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से की मुलाकात, कहा- NRC भारत का आंतरिक मामला

INX मीडिया केस: चिदंबरम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत के लिए अब SC जाएंगे

DAY 8: रामलला के वकील ने कहा- मुस्लिम पक्षकार भी मान चुके हैं जन्मस्थान का महत्व, इसे हिंदुओं को सौंपा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget