एक्सप्लोरर

Delhi Violence Live Updates: गोकुलपुरी में उपद्रवियों ने कार मार्केट में लगाई आग, नॉर्थ-ईस्ट इलाके में स्थिति अब भी तनावपूर्ण

Delhi Violence Live Updates Head constable killed during clashes over CAA in Gokulpuri Delhi Delhi Violence Live Updates: गोकुलपुरी में उपद्रवियों ने कार मार्केट में लगाई आग, नॉर्थ-ईस्ट इलाके में स्थिति अब भी तनावपूर्ण

Background

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन और विरोध के दौरान गोकुलपुरी में हुई झड़प में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हेड कांस्टेबल रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जुड़े हुए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

 

झड़प के दौरान शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा भी घायल हुए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शर्मा के सिर और हाथ में चोट आई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वह ठीक हैं. हिंसा की घटना को देखते हुए नॉर्थ ईस्ट जिला के 10 स्थानों पर सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है.

 

हिंसा की घटना को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शांति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं. मैं ईमानदारी से माननीय एलजी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से कानून और व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह करता हूं और ताकि शांति और सद्भाव बना रहे. किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए.''

 

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली पुलिस और पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि कानून और व्यवस्था उत्तर पूर्वी दिल्ली में बनी रहे. स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए संयम बरतने का आग्रह करता हूं.''

 

दो घरों में लगाई आग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने कम से कम दो घरों में आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया है. इन इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएए समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुईं. प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.

 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने समूहों को शांत कराने के भी प्रयास किए. अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने इलाके में लगी आग बुझाते समय दमकल की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया.

 

दिल्ली मेट्रो ने इलाके में तनाव के बीच जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए. डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद तथा मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी.’’

 

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पिछले 24 घंटों से बंद हैं. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क अवरुद्ध कर दी थी जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी. दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी ऐसे ही धरने शुरू हो गए हैं.

 

मौजपुर में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक सभा बुलाई थी जिसमें मांग की गयी थी कि पुलिस तीन दिन के भीतर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाए, इसके तुरंत बाद दो समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

23:40 PM (IST)  •  24 Feb 2020

गोकुलपुरी इलाके में उपद्रवियों ने कार मार्केट में आग लगा दी है. नॉर्थ-ईस्ट इलाके में भारी तनाव की स्थिति है. गोकुलपुरी में कपूर पेट्रोल पंप के टायर मार्केट को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया. दमकल की 6 गाड़ियों मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं.
20:36 PM (IST)  •  24 Feb 2020

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने हिंसा की घटना को देखते हुए कुल 9 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. डीएमआरसी के मुताबिक जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव, शिव विहार, उद्योग भवन, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget