एक्सप्लोरर

Delhi Violence: शहर में कहां-कहां हिंसा भड़की और कहां अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं, पूरी अपडेट

जाफराबाद में हिंसा के बाद तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी तैनात की गई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावलनगर के शिव विहार में हुई पत्थरबाजी औऱ आगजनी की घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों के कैमरे भी बंद करवा दिए गए.

Delhi Violence: राजधानी दिल्ली में आज लगातार तीसरे दिन भी हिंसा जारी है. दिल्ली में कल हुई हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत पांच लोगों की जान चली गई. आज सुबह मौजपुर में पथराव हुआ और उसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से आगजनी की गई. इन इलाकों में कल भी हिंसा की घटनाएं हुई थीं. हिंसा को देखते हुए आज दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. जानिए कल कहां-कहां हिंसा भड़की और आज कहां-कहां हालात तनावपूर्ण हैं. दिल्ली में कहां-कहां हिंसा भड़की? नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा, शिव विहार, कर्दमपुरी, करावल नगर, शेरपुर चौक, खजूरी खास, गोकुलपुरी, जाफराबाद, बाबरपुर, मौजपुर, चांदबाग, कबीर नगर और मुस्तफाबाद में हिंसा भड़की. इन इलाकों में कल पथरबाजी हुई और लोगों ने तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं कई इलाकों में वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. Delhi Violence: शहर में कहां-कहां हिंसा भड़की और कहां अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं, पूरी अपडेट आज कहां-कहां हालात तनावपूर्ण हैं? आज सुबह से मौजपुर, बाबरपुर और जाफराबाद इलाके में पथराव की घटना रूक-रूक कर सामने आई हैं. बड़ी बात यह है कि इन इलाकों में पुलिस मौके पर नहीं दिख रही है. मौजपुर में दो वाहनों को आग लगाए जाने की खबर है. हिंसा को देखते हुए आज डीएमआरसी ने दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जोहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद हैं. ये मेट्रो स्टेशन जिन इलाकों में पड़ते हैं, वहां अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं. जाफराबाद में हिंसा के बाद तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी तैनात की गई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावलनगर के शिव विहार में हुई पत्थरबाजी औऱ आगजनी की घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों के कैमरे भी बंद करवा दिए गए. हिंसा पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर सतीष गोल्चा ने लोगों से शांति की अपील की. गोलियां चलाने वाला शख्स हिरासत में दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, कल उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले लाल टी-शर्ट में सवार शख्स का नाम शाहरुख है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. Delhi Violence: शहर में कहां-कहां हिंसा भड़की और कहां अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं, पूरी अपडेट लगातार हिंसा की घटनाओं से संबंधित कॉल आ रहे हैं- दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अभी भी स्थिति बहुत तनावपूर्ण है. हमें लगातार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से हिंसा की घटनाओं से संबंधित कॉल आ रहे हैं. हिंसा को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने कल रात सीलमपुर डीसीपी कार्यालय में एक बैठक की है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में शुरू हुए दंगों को तुरंत काबू करने के लिए उच्चस्तरीय मंथन शुरू हो गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमाम आला हुक्मरानों को इस आपात बैठक में तलब किया है. उधर केंद्रीय गृह सचिव ए.के. भल्ला ने हालात पर कड़ी नजर रखे होने की बात कही है. उन्होंने हर हाल में शांति कायम करने के लिए की गई सभी जरूरी व्यवस्था पर संतुष्टि जताई. यह भी पढ़ें- Jafrabad Violence: घर से निकलने से पहले जान लें दिल्ली में आज कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन बंद हैं दिल्ली में हिंसा के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद Delhi Violence: दिल दहला देने वाली हैं राजधानी दिल्ली में हिंसा की ये तस्वीरें, दिखा खौफनाक मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget