एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: शवों के लिए परिवारों को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार

दिल्ली हिंसा की चपेट में आए लोगों के शवों के लिए परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने में देरी की वजह से परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों ने पूरे देश को दहला दिया और इस हिंसा ने 42 परिवारों के चिराग बुझा दिए. दंगों की मार झेलने वाले परिवार वाले अब अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं. शव के पोस्टमार्टम हो गए हैं लेकिन परिजनों को शव को घर ले जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

सूत्रों के मुताबिक 15 शव अभी भी गुरु तेग बहादुर अस्पताल के शव गृह में पड़े हुए हैं जिनमे से छह शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. बाकी शवों को भी परिवारों को सौंप दिया गया लेकिन उसके लिए परिवार वालों को रोज अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. कई ऐसे भी केस हैं जिनमें बॉडी का हर हिस्सा जल चुका है और पहचान के लिए डीएनए टेस्ट ही करना होगा. मोर्चरी में सिर्फ 20 शवों को रखने का ही स्थान है. मृतकों के परिवारजनों का आरोप है के बॉडी देरी से मिलने की वजह से डेड बॉडी पर भी असर होने लगा है.

ऐसे ही एक बेटी की कहानी है जो तीन दिन से अपने पिता की बॉडी के लिए जीटीबी अस्पताल के चक्कर काट रही है. वहीं एक गुलशन नाम की महिला भी दर-दर भटकती मिली. महिला का पति पति एक्सीडेंट में जल चुका है और उसे कुछ दिखाई भी नहीं देता है. ऐसे में गुलशन के पिता इकलौते कमाने वाले थे. गुलशन 26 फरवरी को भटकती हुई मोर्चरी के बाहर नजर आई. वो हर एक के सामने हाथ जोड़ कर बस ये गुहार कर रही थी के कोई उसके बाबा का शव उसे दिलवा दे, लेकिन कोई उसे थाने जाने के लिए कहता तो कोई शव नहीं होने की बात कहकर टाल देता.

वहीं एबीपी न्यूज़ ने जब उसे परेशान हाल में पाया गुलशन की मदद की और उसको मोर्चरी में दाखिल करवाया. तब जाके उसके पिता के शव की शिनाख्त हो पाई. उसके पिता के केवल पैर ही बचे थे बाकी बॉडी जल चुकी थी. अब अनवर के शव का डीएनए टेस्ट होना है जिसकी बाद शव गुलशन को सौंप दिया जाएगा.

बता दें कि पोस्टमार्टम मेडिकल और लीगल केस होता है. इसमें दोनों पुलिस और डॉक्टरों का रोल होता है. सबसे पहले डेड बॉडी से संबंधित डॉक्युमेंट्स का काम केस से जुड़े आईओ (इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर) को पूरा करना होता है, उसके बाद ही डॉक्टर पोस्टमॉर्टम करते हैं. खासकर जब इस तरह के गंभीर मामले होते हैं, उसमें कागजी कार्रवाई पर पूरा ध्यान रखा जाता है, ताकि कोई कमी नहीं रह जाए.

ये भी पढ़ें

दिल्ली हिंसा: मारे गए कॉन्स्टेबल-आईबी अधिकारी के परिवारों को एक महीने का वेतन देंगे BJP सांसद प्रवेश वर्मा दिल्ली हिंसा: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 7 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, एहतियातन एग्जाम भी टाले गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget