एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: गोली चलाने का आरोपी शाहरुख आखिर गर्लफ्रैंड से क्यों नहीं मिल पाया? पढ़िए पूरी कहानी

क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहरुख को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया और उसकी 4 दिन की रिमांड ली. फिलहाल टीम शाहरूख से पूछताछ कर रही है.

नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच जबसे दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख से पूछताछ कर रही है, पूछताछ में नए नए खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों की माने तो शाहरुख ने क्राइम ब्रांच को बताया है कि जिस दिन उसने गोली चलाई उस दिन वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था. दरअसल दिल्ली में दंगों की शुरुआत 23 फरवरी को ही हो गई थी और ये बात शाहरुख को पता थी. 24 फरवरी को उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना था. उससे मिलने से पहले वो जाफराबाद में उस जगह पर पहुंचा जहां पर पत्थरबाजी हो रही थी. घर से निकलते वक्त वो पिस्तौल लेकर भी निकला, क्योंकि उसे लग रहा था कि माहौल खराब है और कुछ भी हो सकता है.

सूत्रों की मानें तो जैसे ही वो जाफराबाद के पास पहुंचा उसने देखा कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी हो रही है. ये देख कर उसे गुस्सा गया और उसने अपनी पिस्तौल निकाल ली और हवा में लहराते हुए वो आगे बढ़ने लगा, तभी उसके सामने हेड कांस्टेबल दीपक दहिया आ गए उसने दीपक पर भी पिस्तौल तानी लेकिन उसकी बहादुरी देख कर वो पीछे हट गया और रोड की दूसरी तरफ 3 राउंड फायरिंग की. इसके बाद वो मौके से फरार हो गया, इस वजह से वो अपनी गर्लफ्रैंड से नहीं मिल पाया.

गोली चलाने के बाद शाहरुख घर पहुंचा और वहां टीवी पर खुद को देखकर वह डर गया, घर पर उसने कपड़े बदले और गाड़ी लेकर निकल गया. 2 दिन तक शाहरुख दिल्ली में रहा उसके बाद वह जालंधर निकल गया. इसके बाद जालंधर से शामली, शामली में उसने 3 दिन बिताए, शामली में जब उसे लगने लगा कि वो पकड़ा जाएगा तब वो बस पकड़ कर इधर-उधर घूमने लगा.2 मार्च को शाहरुख फिर से शामली वापस आ गया लेकिन पुलिस लगातार उस मुखबिर के संपर्क में थी जो शाहरुख की लोकेशन के बारे बता रहा था. 3 मार्च की सुबह शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में पुलिस को बरगला रहा है शाहरुख 

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक शाहरुख लगातार पूछताछ में पुलिस को बरगला रहा है. वो ना ही ये ठीक से बता रहा है कि उसने पिस्तौल कहां छुपा रखी है ना ही अपने फोन के बारे में सही जानकारी दे रहा है और ना ही उस गाड़ी के बारे में बता रहा है जिससे वो फरार हुआ था. पुलिस के मुताबिक फरार होने से पहले शाहरुख ने दो वकीलों से भी संपर्क किया था, जो उसे कानूनी दांवपेच की जानकारी लगातार दे रहे थे.

क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो शाहरुख कुछ दिनों से नए लोगों के संपर्क में था. यह लोग कौन हैं इसका पता अब क्राइम ब्रांच की टीम लगा रही है. ये लोग शाहरुख के दोस्त हैं या फिर किसी गैंग के मेंबर है ये तो जांच में ही साफ होगा.

शाहरुख को लेकर शामली गई है क्राइम ब्रांच की टीम

क्राइम ब्रांच की टीम अब शाहरुख को लेकर शामली गई है ताकि ये पता लगाया जा सके कि आखिरकार शामली में उसे किसने पनाह दी थी. क्राइम ब्रांच के मुताबिक उन लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिन लोगों ने फरारी के दौरान शाहरुख की मदद की थी.

4 दिन की रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को वो पिस्तौल बरामद करनी है जिससे शाहरुख ने गोली चलाई थी. इसके अलावा उसका मोबाइल फोन रिकवर करना है और वो गाड़ी जिससे वह फरार हुआ था.

निर्भया के हत्यारों को 18 या 19 मार्च को हो सकती है फांसी, दोषियों के पास अब खत्म हो चुके हैं सभी विकल्प  दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख ने जेल में जागकर काटी पूरी रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget