एक्सप्लोरर

निर्भया के हत्यारों को 18 या 19 मार्च को हो सकती है फांसी, दोषियों के पास अब खत्म हो चुके हैं सभी विकल्प 

निर्भया के हत्यारों की फांसी का रास्ता साफ हो गया है. राष्ट्रपति ने दोषी पवन की दया याचिका खारिज कर दी है. दोषियों के पास अब सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं. लिहाजा जल्द ही नया डेथ वारंट जारी किया जाएगा.

नई दिल्ली: निर्भया के हत्यारों को 18 या 19 मार्च को फांसी हो सकती है. वैसे तो यह तारीख अदालत तय करेगी की किस दिन और किस वक़्त हत्यारों को फांसी के फंदे पर लटकाया है. लेकिन नियमों के हिसाब से देखा जाए तो उस हिसाब से 18 या 19 मार्च को फांसी दी जा सकती है.

क्या कहते हैं नियम

नियमों के मुताबिक जब एक बार राष्ट्रपति किसी दोषी की दया याचिका खारिज करते हैं तो उसके बाद से उसको 14 दिन का वक्त और दिया जाता है अपने परिवार वालों से मिलने और अपनी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए. इस वक्त के दौरान ही दोषी राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जुडिशल रिव्यु के लिए याचिका भी लगा सकता है. अगर सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिलती तो फिर राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के 14 दिन बाद दोषी को फांसी दी जा सकती है.

3 दोषियों की दया याचिका पहले ही हो चुकी है ख़ारिज

इससे पहले आज दोपहर निर्भया के हत्यारे पवन की दया याचिका को भी राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया. पवन से पहले मुकेश, विनय और अक्षय की दया याचिका को राष्ट्रपति के पहले ही खारिज कर चुके थे. हालांकि अक्षय की तरफ से कहा जा रहा है कि उसने एक दूसरी दया याचिका भी राष्ट्रपति के पास भेजी है लेकिन उस पर विचार करना या ना करना यह राष्ट्रपति का विशेषाधिकार है क्योंकि पहले ही अक्षय की दया याचिका राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं. 3 बार लगी डेथ वारंट पर रोक

गौरतलब है कि निर्भया के हत्यारों के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की तीन बार डेथ वारंट जारी कर चुकी थी लेकिन तीनों बार ही निर्भया के हत्यारे कानूनी परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए डेथ वारंट पर रोक लगवाने में कामयाब रहे. लेकिन अब उनके सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं.

अभी दोषियों की क्या है स्थिति

मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं. क्योंकि अदालत उसकी सभी याचिकाएं खारिज कर चुकी है और राष्ट्रपति भी दया याचिका खारिज कर चुके हैं. इतना ही नहीं राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ दायर याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है.विनय की क्यूरेटिव याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है. और राष्ट्रपति ने दया याचिका भी खारिज कर दी है इसके बाद राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ दायर याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है.

अक्षय की भी क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है और उसकी एक दया याचिका भी राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं लेकिन अब उसने एक नई दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेज दी है जो अभी लंबित है. निर्भया के हत्यारे पवन की भी क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी थी और अब उसकी दया याचिका को राष्ट्रपति ने भी खारिज कर दी है.

निर्भया के हत्यारों की फांसी का रास्ता साफ, राष्ट्रपति ने खारिज की दोषी पवन की दया याचिका मार्च में होगी Nirbhaya के दोषियों की फांसी, ब्लैक वारंट के लिए कोर्ट जाएगा तिहाड़ प्रशासन

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget