एक्सप्लोरर

अनलॉक-5: दिल्ली में खुलेंगे जिम, वैक्सीन लगवा चुके लोगों को मिलेगा खास मेम्बरशिप डिस्काउंट

जिम बन्द होने से कई लोगों के रोजगार पर असर भी पड़ा है. चिराग सेठी का कहना है कि पिछले 14 महीने से जबसे कोरोना आया है, इसमें से 8 महीने के करीब जिम बंद रहे हैं. इससे अंदाजा लग सकता है कि जिम मालिकों के ऊपर कितना आर्थिक बोझ रहा है.

नई दिल्ली: करीब ढाई महीने बाद एक बार फिर से जिम खुलने को तैयार हैं. एक ओर जहां इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये राहत की खबर है तो वहीं फिटनेस प्रेमियों के लिए एक खुशी की सौगात भी है. जिम मालिकों ने इस बार वैक्सीन लगवा चुके लोगों को मेंबरशिप फीस में छूट देने का फैसला किया है. यही नहीं बल्कि पहली डोज़ वालों से ज़्यादा डिस्काउंट दूसरी डोज़ लगवाने वालों को दिया जाएगा. एक समय में ज़्यादा भीड़ इकठ्ठा न हो इसे ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुक कराकर ही आने की व्यवस्था भी जिम में रखी जाएगी. खास बात ये है कि स्लॉट अपॉइंटमेंट में भी वैक्सीन लगवाए हुए लोगों को प्रथमिकता दी जाएगी.

वैक्सीन लगवाने वालों को जिम मेम्बरशिप में मिलेगी छूट

दिल्ली जिम एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट चिराग सेठी के मुताबिक हमारे पास सारे SOP बने हुए हैं, हमें उसे फॉलो करना है. सरकार ने 50 फीसदी ओसीक्यूपेंसी बोला है तो उसके लिए हमारे पास स्लॉट सिस्टम है. हम स्लॉट के हिसाब से लोगों को बुलाते हैं ताकि एक बार मे कम से कम लोग आएं. वैक्सीनेशन के लिए हमने अलग डिस्काउंट निकाला है. ये एक अनिवार्य चीज़ है कि अगर आप वैक्सीनेशन कराते हैं तो आपको डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह से हम वैक्सीनेशन को भी प्रमोट कर रहे हैं ताकि ज़्यादातर क्लाइंट्स वैक्सीनेटेड रहें. हम पूरे दिल्ली जिम एसोसिएशन को बोल रहे हैं कि अपने क्लाइंट को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें. जो लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं उनको छूट दी जाए. जिनका पहला डोज़ हो गया है उनको कुछ डिस्काउंट दिया जाएगा और जिनको दोनों डोज़ लग गए हैं उनको ज्यादा डिस्काउंट दिया जाएगा. यहां तक कि उनको जिम अपॉइंटमेंट देने में भी प्राथमिकता दी जाएगी. हमारा सारा स्टाफ भी वैक्सीनेटेड है.

एक लाख लोगों का रोज़गार हुआ प्रभावित

जिम बन्द होने से कई लोगों के रोजगार पर असर भी पड़ा है. चिराग सेठी का कहना है कि पिछले 14 महीने से जबसे कोरोना आया है, इसमें से 8 महीने के करीब जिम बंद रहे हैं. इससे अंदाजा लग सकता है कि जिम मालिकों के ऊपर कितना आर्थिक बोझ रहा है. क्योंकि खर्चा वही है, किराया देना है, सैलरी देनी है, इलेक्ट्रिसिटी और पानी के फिक्स चार्ज हैं, जिम की मेनटेनेंस है, खर्चे वही हैं और हम सिर्फ 6 महीने ही काम कर पाए. दिल्ली में करीब 5500 जिम हैं और करीब 1 लाख लोगों का रोज़गार इस पर निर्भर करता है. जिम से जुड़ी अन्य इंडस्ट्री भी हैं जो इसी पर निर्भर करती हैं. अगर जिम बंद रहेगा तो इन सभी पर असर पड़ता है. इसी वजह से लोग अब नए जिम खोलने में भी हिचक रहे हैं. क्योंकि अगर 6 महीने कोई बिज़नेस बन्द रहेगा तो कोई ऐसे व्यवसाय में क्यों इन्वेस्ट करेगा. सबसे देर में हमें अनलॉक किया जाता है. इन्फेक्शन रेट काफी समय से कम है लेकिन उसके बाद भी जिम को 2-3 हफ्ते देरी से खोला गया.

लॉकडाउन में करना पड़ा 50 फीसदी सैलरी कट

जिम में फिजिकल ट्रेनर का काम करने वाले संदीप का कहना है कि करीब 2 महीने बाद काम पर वापस आए हैं. काम बंद होने के चलते हमारे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रही है. मेरे जैसे कई लोग इससे जुड़े हुए हैं, जिनके ऊपर उनका पूरा परिवार निर्भर करता है. जब काम बंद हो जाता है तो कई तरह की दिक्कतें आती हैं. जिम मालिकों के ऊपर भी बहुत बोझ है उन्हें सारे स्टाफ की सैलरी 50 फीसदी तक कट करनी पड़ी. जितना स्टाफ पहले हुआ करता था उसको भी 50 फीसदी कम करना पड़ा. मेरे साथ काम करने वाले कई लोगों को जॉब छोड़नी पड़ी है.

दिल्ली जिम एसोसिएशन ने सभी जिम मालिकों को कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी है ताकि जिम कोरोना से सुरक्षित रहें.

- जिम में एंट्री केवल स्लॉट आधारित प्रणाली पर दिया जाएगा. सभी आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी

- आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल कराना अनिवार्य होगा

- मेम्बर्स अपने जूते, तौलिया और पानी की बोतल साथ लाए

-जिम स्टैंडअलोन एसी का उपयोग करेंगे जैसे सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशनिंग की जगह स्प्लिट/टॉवर

- सभी जिम स्टाफ का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें

- जिन सदस्यों को पहली या दोनों डोज़ का टीका लगाया गया है, उन्हें मेम्बरशिप फीस पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

- व्यायाम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बरतना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget