एक्सप्लोरर

दिल्ली में 24 घंटे में 231 लोग हुए कोरोना से संक्रमित, सम-विषम व्यवस्था के साथ खुले बाजार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो मार्च के बाद से पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे कम 231 नए मामले आए हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 231 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई. प्रतिदिन संक्रमित होने वाले लोगों की यह संख्या दो मार्च के बाद से सबसे कम है.

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार एक दिन में कोविड-19 से 36 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 24,627 पर पहुंच गई. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,29,475 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से पीड़ित हुए 13.9 लाख लोग ठीक हो चुके हैं.

बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी 5,208 मरीज उपचाराधीन हैं. घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या रविवार को 2,327 थी जो घट कर 1,932 रह गई है.

दिल्ली में रविवार को महामारी से 34 मरीजों की मौत हो गई थी और 381 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे. शनिवार को 60 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 414 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत रही. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और 523 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रही.

दिल्ली में सम-विषम व्यवस्था के साथ खुले बाजार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित दिल्ली में हालात सामान्य की ओर बढ़ते नजर आए जब करीब दो महीनों के बाद बाजार और मॉल सम-विषम व्यवस्था के साथ फिर से खुले.

दिल्ली मेट्रो की सेवा सोमवार को करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल की गई. अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में उसकी सीटों की क्षमता के, 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

शराब के ठेकों समेत सभी दुकानें और मोहल्लों की दुकानें भी खुलने लगी हैं लेकिन सिनेमा, थियेटर, रेस्त्रां (होम डिलिवरी और टेक अवे को छोड़कर), बार, जिम, स्पा, नाई की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर और साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार करने की सोमवार को अपील की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज से दिल्ली में कई गतिविधियाँ फिर से शुरू हो रही हैं. पर कोरोना वायरस से बचाव के सभी एहतियात पूरी तरह से बरतें - मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहें, बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी है. कोरोना संक्रमण से बच कर भी रहना है और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर भी लाना है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget